दुष्कर्म के आरोपियो को गांव वालों ने दी ऐसी सजा कि कांप जाएगी रूह, पकड़कर ले आये गाँव और वहीं पर कर दिया उनका अंतिम संस्कार ,खबर जिले के ....

munaadi news image
September 10, 2022



दुष्कर्म के आरोपियो को गांव वालों ने दी ऐसी सजा कि कांप जाएगी रूह, पकड़कर ले आये गाँव और वहीं पर कर दिया उनका अंतिम संस्कार ,खबर जिले के ....

munaadi news image

डेस्क मुनादी।।दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने की मांग तो हमेशा उठते  रहती है लेकिन हद तब हो गई जब यहां दुष्कर्म के आरोपियो को ग्रामीणों ने पहले तो जमकर पीटा फिर उन्हें जीते जी आग के हवाले कर दिया । दोनो मृतक पर गांव के ही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप था।

Advertisement

Advertisement


पूरा मामला जशपुर जिले से लगे पड़ोसी राज्य झारखण्ड के गुमला जिले का है। जानकारी के मुताबिक गुमला थाना क्षेत्र के बसुआ अम्बाटोली के रहने वाले सुनील उरांव और आशीष उरांव ने मिलकर गांव की ही एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीडिता ने इसकी जानकारी जब अपने घरवालों को  दी तो थोड़ी ही देर में यह बात पूरे गाँव मे फैल गई।गाँव के लोग इस घटना से इतने आक्रोशित हो उठे कि सभी के सभी दोनो  आरोपियो के घर चले गए और उन्हें पीटते पीटते अम्बाटोली ले आये। उनसे मारपीट क्ररने के बाद भीड़ ने दोनों के उपर केरोसिन छिड़क दिया और आग लगा दी। आग में बुरी तरह झुलसे एक आरोपी की ईलाज के दौरान मौत हो गयी है।


Advertisement

Advertisement

बहरहाल गुमला थाना पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है। दो लोगो को जिंदा जलाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ़ पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है।जिले के एसपी एहतेशाम बक़रीब ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा है कि कानून को हाथ मे लेने की अनुमति किसी को नहीं है और जिन्होंने कानून को हाथ मे लिया है उन्हें बख्शा नही जाएगा।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News