जशपुर मुनादी।। खबर जशपुर से है । यहाँ के कुनकुरी पुलिस ने रविवार की देर शाम 2 लोगो को हिरासत में लिया है।दोनो आरोपी खारीझरिया गांव के हैं ।एक का नाम विनोद और दूसरे का नाम लखन बताया जा रहा वीसी है ।

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध गांव की एक महिला ने सरे शाम छेड़खानी का आरोप लगाया है ।महिला का आरोप है कि वह सब्जी बेचकर लौट रही थी ।आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल लिफ्ट दिया और पीड़िता जैसे ही इनके साथ खारीझरियां एनके जिओ मूल पहुंची आरोपी उसे स्कूल तरफ ले जाने लगे।
महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे जबरन स्कूल की ओर ले जाने लगे तभी महिला ने हिम्मत दिखाई और उनसे जूझते हुए शोर मचाने लग गई।पीड़िता की शोर सुनकर वहां पर कुछ ग्रामीण भी पहुंच गए जिन्होंने आरोपियों को धर दबोचा और मौके पर पहुंची कुनकुरी पुलिस को आरोपियों को सुपुर्द कर दिया।
कुनकुरी पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में एफ आई आर दर्ज किया जाएगा ।मामले की जांच की जाएगी।