महिला पहुंची थाने और कहा, वह माता का रुप है भस्म कर देगी, फिर पुलिसवालों ने उन्हें अपना रूप दिखाया तो मामले में आ गया ट्विस्ट, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 12, 2022



महिला पहुंची थाने और कहा, वह माता का रुप है भस्म कर देगी, फिर पुलिसवालों ने उन्हें अपना रूप दिखाया तो मामले में आ गया ट्विस्ट, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी।। पति को पुलिस थाने ले गयी तो पत्नी ने अपना रौद्र रूप अख्तियार किया और खुद को दुर्गा का अवतार बताकर सिपाहियों पर चावल और हल्दी फेंकने लगी। मिहल्ले कि भी महिलाएं आ गयी और कहा-इस पर माता आती है। फिर पुलिस ने अपना रूप दिखाया और महिलाएं वहां से चली गयी। मामला बिहार के जमुई जिले का है।


जमुई के सिकंदरा पुलिस थाना में एक महिला अपने पति को हवालात से छुड़ाने के लिए घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही। थाने पहुंची महिला ने पुलिस से कहा कि मैं दुर्गा मां का रूप, मेरे पति को छोड़ दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद वहां मौजूद लोग सकते में आ गए।



जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में सिकंदरा पुलिस ने पंचमहुआ मुशहरी में कार्तिक मांझी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अपने गिरफ्तार पति को छुड़ाने के लिए पत्नी दुर्गा का अवतार धारण करके थाने पहुंची। महिला हाथ में डंडा, सिंदूर और चावल लेकर थाने पहुंची थी।




घटना गुरुवार की बताई जा रही है, जब उनके पति कार्तिक मांझी को शराब के नशे में पुलिस ने एक दिन पहले बुधवार रात को गिरफ्तार किया था। हवालात में बंद शख्स की पत्नी का संजू देवी बताया जा रहा है। जैसे ही उसे अपने पति के थाने में होने की खबर मिली तो सीधे थाने पहुंची और बोलने लगी कि मेरे पति को छोड़ दो, मैं दुर्गा का रूप हूं, वरना अच्छा नहीं होगा।



इधर, थाने में महिला के काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। वहीं संजू देवी के साथ थाने में आई और महिलाओं ने कहा कि वो भक्तनी है। इस पर दुर्गा माता आती है। इसका कहा मान लो वरना गलत हो जाएगा, जिसके कुछ देर बाद एसएचओ ने संजू देवी और उनके साथ आई महिलाओं को थाना परिसर से बाहर भेज दिया। वहीं महिला तब शांत हुई, जब पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेने की बात कही। यह सुनकर उसने अपना ड्रामा बंद कर दिया और वो थाने से चली गई।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News