गैंग बनाकर युवक की हत्या ,सीने में किया ऐसा वार की दम तोड दिया युवक, 10 हिरासत में ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 06, 2022



गैंग बनाकर युवक की हत्या ,सीने में किया ऐसा वार की दम तोड दिया युवक, 10 हिरासत में ,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। गैंग बनाकर धारदार हथियार से युवक के सीने में वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 8 से 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मामले में फरार पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारी संख्या में मृतक के परिजन व ग्रामीण लवन चैकी में पहुंचे है। पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेने की बात कही जा रही है।  


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  बलौदाबाजार जिले के लवन चैकी में कल शाम तकरीबन सवा 06 बजे एक युवक की हत्या लवन चैकी से लगे रेस्टहाउस के पास हुई है। हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। मृतक का नाम रामस्वरूप वर्मा, ग्राम कोलिहा का है। लवन पुलिस द्वारा 8 से 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। मृतक के परिजनो ने बताया कि कल शाम  सवा 06 बजे के आस-पास रेस्टहाउस के पास रामस्वरूप की हत्या हुई है। आरोपियों ने रामस्वरूप के सीने में चाकू घोंप कर हत्या की गई है। लवन पुलिस  चैकी ने इस मामले में 8-10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पांच आरोपी अभी तक फरार है। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि 5 लोगों का नाम लिखकर थाना प्रभारी को दे दिया है जब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी नहीं होगी वे लोग चैकी से नही जाएंगे। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   


इस संबंध में एसडीओपी सुभाष दास ने बताया कि चैकी लवन थाना कसडोल के ग्राम कोलिहा में 10 दिन पहले गांव वालो द्वारा देवरनीन नाचा कराया जा रहा था नाच के दौरान शिवा नाम ग्राम परसापाली ने लडकियों को छेड़ने लगा जिसे मृतक रामस्वरूप मना किया कि छेडखानी मत करो तो शिवा रामस्वरूप के सिर में मुक्का से वार किया दोनों में लड़ाई हुआ। शिवा के तरफ से पुनीराम और शिवा दोना मिलकर मृतक रामस्वरूप को मारपीट करने लगे शिवा पुनीराम को गांव वाले समझा बुझाकर मना किये उसी समय पुनीराम और शिवा दोनो धमकी दिये कि दशहरा के दिन तुम्हारा मर्डर कर देंगे। 


इस बात को पुनीराम गांव के किसी व्यक्ति से चर्चा किया था कि मैं दशहरा के दिन रामस्वरूप को मार दूंगा इसी बीच 04 अक्टूबर को लगभग 04 बजे रामस्वरूप अपने भाई से मोबाइल मांगा और बोला कि मैं अपने दोस्त अनुप के साथ लवन जा रहा हूं और अनुप से रामस्वरूप फोन में 06.13 मिनट पर बात किया और बोला तुम अपना दुकान बंद मत करना मै तुमसे मिलने आ रहा है और जैसे ही मृतक रामस्वरूप लवन रेस्ट हाउस के पास पहुंचा। रास्ते में कुछ लोगों ने रामस्वरूप का रास्ता रोककर सीधे लवन कालेज जहां पर अंधेरा था ले गये लात घुसा से मारने लगे। 


दो लोगों ने मृतक रामस्वरूप को पकड़ लिये और उसके शर्ट को उपर किये और सिने पे तेज गुत्थी से वार किया जिससे वह वहीं पर ढेर हो गया और मृतक रामस्वरूप को उठाकर मेन रोड पर ले आये और उलट पुलट कर घसीटे तथा उसके बाइक को तोड़ दिये और रोड में घसीटे और एक्सीडेंट का रूप देकर जमीन पर छोड़कर फरार हो गये। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची विवेचना के दौरान कुल 8 लोगो का नाम का उजागर हुआ प्रकरण में मर्ग एवं धारा 302,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News