फिर शुरू हुई मोबाइल ब्लास्ट की घटना, जेब में रखे रखे ही फट गया, युवक का झुलसा पैर, मुश्किल से ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 22, 2022



फिर शुरू हुई मोबाइल ब्लास्ट की घटना, जेब में रखे रखे ही फट गया, युवक का झुलसा पैर, मुश्किल से ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। एक बार फिर से मोबाईल ब्लास्ट होने की खबर आ रही  है।खबर है कि एक शख्स के जेब मे ही मोबाईल ब्लास्ट कर गया।इस घटना में मोबाईल उपभोक्ता का पैर झुलस गया।

Advertisement

Advertisement


घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में घटित हुई है।जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रीयल एरिया सौली खड्ड के रहने वाले कमलेध गोयल नाम का एक व्यक्ति दोपहिया वाहन से जा रहा था तभी उसके जेब में रखा स्मार्ट फोन अचानक ब्लास्ट कर गया और वहाँ पर अफरा तफरी मच गई ।बताया जा रहा है कि मोबाईल ब्लास्ट होने की वजह से उसके फुलपैंट में आग लग गयी और उसका पैर इस घटना में झुलस गया।कहा जा रहा है कि मोबाईल पेंट के जेब मे था।ब्लास्ट होने के बाद कमलेश ने जलते हुए मोबाईल को बाहर फेंक दिया।


जानकार बताते है कि मैन्युफैक्चरिंग डिफॉल्ट स्मार्ट फोन के ब्लास्ट होने का  प्रमुख कारण है।अक्सर तब ऐसा होता  है जब बैटरी के अंदर की पतली वायर का तापमान निर्धारित टेम्प्रेचर से  ऊपर पहुँच जाता है।तब शार्ट सर्किट की सम्भावना बढ़ जाती है।




Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News