इस तोते के खिलाफ थाने में हुई है शिकायत ,तोता करता है ऐसी ऐसी हरकतें , शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस,पढिये पूरी खबर जानिए तोते का क्या है गुनाह

munaadi news image
August 08, 2022



इस तोते के खिलाफ थाने में हुई है शिकायत ,तोता करता है ऐसी ऐसी हरकतें , शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस,पढिये पूरी खबर जानिए तोते का क्या है गुनाह

munaadi news image

डेस्क मुनादी।।एक तोते की हरकत से परेशान बुजुर्ग तोते के खिलाफ शिकायत करने थाना पहुँच गया। बुजुर्ग का आरोप है कि तोता उसको देखकर सीटी बजाता है।

Advertisement

Advertisement


मामला महाराष्ट्र के पुणे का है।यहाँ के शिवाजी नगर महात्मा गांधी कॉलोनी में रहने वाला एक बुजुर्ग अपने पड़ोसी के एक तोते से बेहद परेशान है ।परेशानी का आलम यह है कि बुजर्ग तोते से परेशान होकर परेशानी से निजात दिलाने पुलिस स्टेशन पहुँच गया ।


बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी ने एक तोता पाल रखा है और जब भी वह उसके घर के सामने से गुजरता है तोता उसे देखकर सीटी बजाना शुरू कर देता है। इस बात को लेकर बुजुर्ग और पड़ोसी में कई बार तकरार की स्थिति निर्मित हो गई लेकिन पडीसी के तोते में कोई सुधार नहीं आया ।आखिर में बुजुर्ग अपनी शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुँच गया।


Advertisement

Advertisement

बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए तोता मालिक को थाने बुला लिया और तोता मालिक को स्पेशल ताकीद दी है कि तोते के चलते बुजुर्ग को किसी तरह की तकलीफ आइंदा नहीं होनी चाहिए ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News