इस खबर से पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप , डरने लगे लोग ,अगर आप भी डरे हुए हैं तो इस खबर को जरूर पढ़िए ,आपको भी पता चल जाएगा पूरी असलियत

munaadi news image
October 08, 2022



इस खबर से पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप , डरने लगे लोग ,अगर आप भी डरे हुए हैं तो इस खबर को जरूर पढ़िए ,आपको भी पता चल जाएगा पूरी असलियत

munaadi news image

रायपुर मुनादी।। इन दिनों पूरे प्रदेश में एक खबर को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्टर जारी हो रहे हैं जिसे पढ़कर शायद आप भी डर जाए । यह खबर कुछ इस कदर पूरे प्रदेश में फैली कि आखिर में पुलिस को उक्त पोस्टर के जगह पर एक नया पोस्टर बनाकर यह अपील करने पर मजबूर होना पड़ा कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा पोस्टर फर्जी है।

Advertisement


अभी कुछ दिन पहले प्रदेश के दुर्ग जिले में बच्चा चोरी की एक घटना सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में यह बात जंगल में आग की तरह फेल गई कि बच्चा चोरी करने वाला गिरोह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पैंपलेट में यह बताया गया है कि  प्रदेश के हर  हर जिले में तकरीबन 500 लोगो का  गिरोह सक्रिय है जो बच्चे की चोरी करने के बाद उसके आंख ,किडनी और शरीर के कुछ महत्वपूर्ण अंगों को निकाल लेने का खेल खेल रहे है और सबसे खाश और गौर करने वाली बात ये कि उक्त पोस्टर को पुलिस द्वारा जनहित में जारी बताया गया है ।



यह पोस्टर जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने इस पोस्टर को कोरा अफवाह बताया ।सोशल मीडिया के लिए पुलिस ने एक स्पेशल सूचना जारी करते हुए लिखा कि न तो प्रदेश में बच्चा चोरों का गिरोह सक्रिय है न ही दुर्ग को छोड़कर किसी जिले में अभी तक बच्चा चोरी की कोई वारदात हुई है और न ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा पोस्टर पुलिस के द्वारा जारी किया गया है ।


पुलिस द्वारा जारी संदेश में बताया गया है कि त्योहार के चलते दूसरे दूसरे राज्यों से आए भिखारियों को कई लोगो के दारा बच्चा चोर समझा जा रहा है लेकिन कुछ घटनाओं के बाद जब भिखारियों से पूछताछ की गई तो ऐसा कुछ भी मामला सामने नहीं आया ।


पुलिस ने आमजनो से अपील की है कि किसी पर संदेह होने पर इसकी सूचना सीधे पुलिस को दें पुलिस इसकी जांच करेगी ।अफवाह से ग्रसित होकर किसी अनजान आदमी के साथ मारपीट न करे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News