रायपुर मुनादी ।। नई सरकार में आयोग, मण्डल और निगम की जिम्मेदारी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नई नियुक्तियां शुरू हो गयी है। सरकार ने युवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। अम्बिकापुर नगर निगम के पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर को छ्ग राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस निगुक्ति के बाद निगम ,मंडल एवं अन्य आयोग के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्ति बहुत जल्द होने के संकेत मिल रहे है ।