पत्रकारों के कई सवालों के जवाब में फंस गए केंद्रीय मंत्री, नहीं दिया जवाब, राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर उज्जवला योजना तक का ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 13, 2023



पत्रकारों के कई सवालों के जवाब में फंस गए केंद्रीय मंत्री, नहीं दिया जवाब, राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर उज्जवला योजना तक का ............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर आए केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुरुआत तो मोदी सरकार के काम गिनाने से की थी लेकिन जब सवालों की बौछार होने लगी तो उन्हें कुछ न सूझा। उनसे जवाब देते नहीं बन रहा था। खासकर महंगाई और राष्ट्रीय राजमार्गों के दुर्दशा पर।

केंद्रीय मंत्री से जब ट्रेन के कैंसिलेशन और उसमें लेट लतीफी पर किए गए सवाल का भी जवाब टाल गए। हालांकि हर सवाल का जवाब वे देना चाहते थे लेकिन उन्हें जवाब नहीं सूझ रहा था। बाद में उन्होंने पत्थलगांव जाने की बात कहकर सवालों से अपना पीछा छुड़ाया। हालांकि बाद में फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने भी उन्हें घेरा। हालांकि पहलवानों के आंदोलन संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने यहां तक कह दिया कि वे पहलवान नहीं हैं। कुलस्ते केंद्र सरकार संबंधित सवालों से या तो बचाते रहे या उन्हें पास करते रहे। हालांकि राज्य सरकार पर हमला करने का वे कोई अवसर नहीं छोड़ रहे थे।

इसे पहले कुलस्ते ने केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल का बखान करते हुए कहा 2024 तक सबको आवास देने का लक्ष्य, रोड कनेक्टिविटी, उज्जवला योजना जैसे योजनाओं को गिनाते हुए यह कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत प्रगति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार द्वारा बनाए गए 74 एयरपोर्ट को भी गिनाया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उसपर काम न करने का आरोप लगाया। इसी तारतम्य में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन का काम समय पर न पूरा करने का आरोप लगाते हुए इस पर कार्रवाई भी होने की बात कही।

नंदकुमार साय द्वारा भाजपा छोड़े जाने और पार्टी पर आदिवासी हितों की अनदेखी के आरोप पर उन्होंने भाजपा को आदिवासियों का हितैषी बताया और जोर देकर यह कहा कि भाजपा ने ही आदिवासी विभाग मंत्रालय बनाए और एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भी बनाया। लेकिन जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि संसद के उद्घाटन में राष्ट्रपति को क्यों नहीं बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है। यदि प्रधानमंत्री ने हो उद्घाटन कर दिया तो क्या हो गया? उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उद्घाटन में राज्यपाल को नहीं बुलाया गया था फिर पत्रकारों ने उन्हें बताया कि अभी तक विधानसभा भवन का उद्घाटन नहीं हुआ है वह शिलान्यास था।


इस पत्रकार वार्ता का आयोजन शहर के एक निजी होटल में कराया गया था। इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा नेता विजय अग्रवाल, सुनील रामदास अग्रवाल, आलोक सिंह, जगन्नाथ पाणिग्रही आदि की मौजूदगी विशेष रूप से रही।  


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News