डेस्क मुनादी ।। रिश्वतखोरी को लेकर अबतक आपने कई खबरे ,कई किस्से और कई कहानियां सुनी होंगी साथ मे यह भी सुना होगा कि रिश्वतखोरी के आरोप में कई जेल की हवा खा चुके और कई अभी भी जेल की हवा खा रहे है।लेकिन हम जिज़ रिसज्वतखोरी की खबर बताने जा रहे हैं वैसी रिश्वतखोरी की खबर मुझे यकीन है आप कत्तई नहीं सुने होंगे ।
मामला मीडिया और सोशल मीडिया में अक्सर अजूबे कारनामो के लिए सुर्खियों में रहने वाली यूपी पुलिस का है।यूपी के कन्नौज में चौकी इंचार्ज को 3 किलो आलू का रिश्वत मांगने के आरोप में कुर्सी गंवानी पड़ गयी ।चुपन्ना पुलिस चौकी के इंचार्ज रामकृपाल सिंह और एक शिकायतकर्ता का ऑडियो वायरल हुआ जिसमें चौकी इंचार्ज शिकायतकर्ता से एक मामले का निपटारा करने के लिए 5 किलो आलू का रिश्वत मांगते हुए सुनाई पड़ रहे हैं लेकिन शिकायत कर्ता धंधा पानी मंदा होने की बात कहते हुए केवल 2 किलो आलू देने की बात करता है लेकिन थाना इंचार्ज के अड़ने के बाद बात 3 किलो आलू में फाइनल हो गया ।यह ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा । ऑडियो वायरल होने के बाद कन्नौज एसपी अमित कुमार ने तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया और इनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गयी।