Watch Video - नेशनल हाईवे पर अंधाधुंध फायरिंग, जो सामने आया उसे शूट कर दिया, एक की मौत, 11 घायल, अबतक दो आरोपियों ............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 14, 2022



Watch Video - नेशनल हाईवे पर अंधाधुंध फायरिंग, जो सामने आया उसे शूट कर दिया, एक की मौत, 11 घायल, अबतक दो आरोपियों ............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

डेस्क मुनादी।। मंगलवार की शाम 6 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवार 30 किमी तक फायरिंग करते रहे, जो सामने आया उसपर गोली चला दी। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कम से कम 11 लोग घायल हो गए जिनमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं।

मामला पटना बेगूसराय हाईवे NH 28 की है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है उनके पास से कई पिस्टल और कारतूस बरामद भी किए गए हैं। इस घटना के बाद विपक्षी भाजपा ने बेगूसराय बंद का आह्वान किया है।

इस अंधाधुंध फायरिंग में पंचायत समिति का सदस्य अमित कुमार की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग किसी पर भी गोली चला रहे थे। जी सामने दिखता उसे शूट कर देते थे। घायलों में ज्यादातर वे लोग हैं जो उस समय हाईवे पर थे। उसमे रिक्शेवाला, ठेला लगाने वाला, राहगीर ज्यादातर हैं।

पुलिस के अनुसार इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और शहर की नाकेबंदी कर दी गई है। पटना जाने के सभी रास्ते पर पुलिस मौजूद है और आरोपियों की तलाश जारी है। देश में भी इस तरह की पहली घटना है जब कोई इस तरह अंधाधुंध फायरिंग कर लोगों को घायल किया हो। 

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News