Watch Video- स्टेज पर डांस कर रहा था और लोग बजा रहे थे ताली, फिर कलाकार जमीन पर गिर गया, जब लोगों उठाया तब तक हो चुकी थी .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 05, 2022



Watch Video- स्टेज पर डांस कर रहा था और लोग बजा रहे थे ताली, फिर कलाकार जमीन पर गिर गया, जब लोगों उठाया तब तक हो चुकी थी .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। गणेश पंडाल में नाचते -नाचते एक युवक की मौत हो गई। लोगों ने पहले तो उसके गिराने को उसका डांस का स्टेप समझा लेकिन जब उसे उठाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन फानन में उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है। कोतवाली क्षेत्र के एक गणेश पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी जहां भजन मंडली द्वारा भजन किया जा रहा था उसी दौरान कलाकार रवि शर्मा जो वहीं का निवासी था, बजरंगबली के ड्रेस में डांस कर रहा था। लोग उसके डांस पर तालियां बजा रहे थे उधर मंडली का कीर्तन भी जारी था।

उसी दौरान रवि शर्मा मुंह के बल गिर गया लेकिन लोगों का ध्यान उधर नहीं गया, कुछ लोगों ने उसे देखा जरूर लेकिन उसके गिरा जाने को उसके डांस का हिस्सा समझा। लेकिन जब वह कुछ देर तक नहीं उठा तो उसे लोगों ने उठाने की कोशिश की फिर भी वह नहीं हिला। इसके बाद लोगों ने उसे मैनपुरी जिला अस्पताल लेकर गए जहां  डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement



इस मोहल्ले में कई सालों से गणेश पूजा के दौरान इस तरह का आयोजन किया जाता रहा है। मृतक रवि भी इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेता था। इस बार भी वह कीर्तन मंडली के साथ डांस में हिस्सा ले रहा था की अचानक उसकी जान पर ही बन आई। बताया जाता है की रवि अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। सोशल मीडिया पर भी एक यूजर ने इस घटना को वीडियो के साथ ट्वीट किया है। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News