जशपुर मुनादी।। मुनादी डॉट कॉम की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है।2 दिनो पहले कुनकुरी से जशपुर के बीच रायकेरा के जानलेवा पुलिया की तस्वीर मुनादी चौपाल में दिखाए जाने के बाद प्रशासन की नींद खुली और रातों रात पुलिया की मरम्मत की गई।
नेशनल हाईवे 43 पर बने इस पुलिया की परत इस तरह उखड़कर बाहर आने लगी की पुलिया के नीचे का छड़ भी बाहर आ गया ।एक साथ कई छड़ बाहर आने से पुलिया की शक्ल दंतैल हाथी की तरह हो गई थी ।
मुनादी चौपाल की टीम में पुलिया का। जायजा लिया और जब मुनादी की तस्वीरे सोशल मीडिया में वायरल होने लगी तो नेशनल हाईवे विभाग ने रातों रात इस पुलिया का मरम्मत कर दिया ।
Watch video खबर का असर