Watch Video - नवमी के दस छात्र जब हुए फेल शिक्षक की ही लगा दी क्लास, पेड़ के नीचे बुलाकर पहले बांधा फिर...….…... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 02, 2022



Watch Video - नवमी के दस छात्र जब हुए फेल शिक्षक की ही लगा दी क्लास, पेड़ के नीचे बुलाकर पहले बांधा फिर...….…... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क से (गौरव सिन्हा) की मुनादी।।झारखंड के दुमका में एक  तस्वीर ऐसी सामने आई है जिसे देखकर सब हैरान हैं, दरअसल दुमका के गोपीकांदर आवासीय विधालय के छात्रों ने अपने शिक्षक और स्कूल के दो अन्य कर्मचारियों को आम के पेड़ से बांधकर पीटा है, जिसका छात्रों ने वीडियो लाइव किया है, और यह वीडियो शोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Advertisement

Advertisement




घटना के संबन्ध में जो चीजें सामने आई है, उसमे यह बताया जा रहा है कि दुमका झारखंड के गोपीकांदर के एक सरकारी आवासीय विधालय के कक्षा नवमी के छात्रों का 26 अगस्त को रिजल्ट जारी हुआ, जिसमे 10 छात्र फेल हो गए, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और शिक्षक समेत स्कूल के लिपिक और चपरासी को पेंड में बांधकर जमकर धुनाई कर दी, साथ ही छात्रों ने इस वीडियो को भी लाइव कर दिया।




छात्रों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर कम नम्बर दिया गया है, और मामला तब ज्यादा बढ़ गया जब छात्रों ने शिक्षक से आंसर पेपर मांगना शुरू कर दिया, और जब आंसर पेपर शिक्षक द्वारा नही दिखाया गया, तो गुस्साए छात्रों शिक्षक, लिपिक और चापरासी को आम के पेड़ से बांधकर जमकर धोया।

Advertisement

Advertisement




इस मामले में सहायक शिक्षक कुमार सुमन और लिपिक सोनेराम चौड़े के लिखित आवेदन पर स्कूल के प्रिंसिपल रामदेव केसरी सहित 11 छात्रों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। गोपीकांदर थाने में दिए आवेदन में बताया गया है कि स्कूल के प्रिंसिपल के उकसाने पर ही छात्रों ने कुमार सुमन और सोनेराम चौड़े के साथ मारपीट की।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News