Watch video भाजपा सांसद और कांग्रेस विधायक के बीच शुरू हुई अजीबो गरीब लड़ाई ! भूमिपूजन पर भिड़े दोनो , पहले हम तो पहले हम .....विधायक से पहले सांसद ने कर दिया उद्घाटन और भूमिपूजन ,कहा -हमारी सरकार ने

munaadi news image
August 26, 2023



Watch video भाजपा सांसद और कांग्रेस विधायक के बीच शुरू हुई अजीबो गरीब लड़ाई ! भूमिपूजन पर भिड़े दोनो , पहले हम तो पहले हम .....विधायक से पहले सांसद ने कर दिया उद्घाटन और भूमिपूजन ,कहा -हमारी सरकार ने

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा में भाजपा सांसद और कांग्रेस विधायक के बीच अजीबो गरीब जंग छिड़ा हुआ है। जंग भी ऐसा कि पब्लिक और प्रशासन दोनो हैरान हैं। 

Advertisement

Advertisement

     

ताजा मामला एक पुलिया के भूमिपूजन से जुड़ा हुआ है । कुनकुरी के दुलदुला सिरिमकेला के श्रीनदी पर बने पुलिया का शनिवार को विधायक यूडी मिंज के हाथों दोपहर 1 बजे भूमिपूजन किया जाना था लेकिन निर्धारित समय से पहले ही वहां अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पुलिया निर्माणस्थल पहुँच गयी और वैदिक रीति रिवाज से पुलिया का भूमिपूजन कर दिया ।इसी तरह दुलदुला में काफी समय से बनकर तैयार विश्राम गृह का भी सांसद ने पूरे ताम झाम के साथ उद्घाटन कर दिया ।



सांसद ने वहां मौजूद मीडिया को बताया कि रेस्ट हाउस 2017 में तब स्वीकृत हुआ था जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और दुलदुला के लोगो के लिए यह खुशी का विषय है कि आज यह विश्राम गृह पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है और आज से यह विश्राम गृह पूरे जिले के लोगो के काम आएगा ।



   

इधर निर्धारित समय पर विधायक यू डी मिंज भी सिरिमकेला पुलिया का भूमिपूजन करने पहुंचे और पूरे रीति रिवाज के साथ विधायक ने भी पुलिया का भूमिपूजन किया।


सांसद द्वारा पुलिया का भूमिपूजन किये जाने पर  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद को प्रोटोकॉल का ज्ञान होना चाहिए  ।सारे प्रोटोकॉल को ताख पर रखकर सांसद ने पुलिया का भूमिपूजन किया है ।यही कारण है कि उनके भूमिपूजन में न तो कोई विभाग के अधिकारी मौजूद रहै ना ही कोई कर्मचारी ।केवल भाजपा कार्यकर्ता ही उनके भूमिपूजन में देखे गए।



   

रेस्ट हाउस के उद्घाटन को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद काम दिखाने या बताने  की हड़बड़ी में यह सब काम कर रही है लेकिन क्षेत्र की जनता को पता है कि क्षेत्र का विकास कौन कर रहा है । उन्होंने कहा कि उद्घाटन सम्बंधित विभाग करता है ।विभाग के द्वारा उद्घाटन के दिन और समय निर्धारित किये जाते हैं ।विभाग जव समय निर्धारित करेगा उस रेस्ट हाउस का भी उद्घाटन किया जाएगा ।


Advertisement

Advertisement

   आपको बता दे कि उद्घाटन या भूमिपूजन की यह कोई पहली लड़ाई नहीं है।इससे पहले भी कई दफा ऐसा हुआ है कि सांसद और विधायक एक ही निर्माण कार्य का उद्घाटन करने एक साथ पहुंच गए ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News