किसका नशा था कि हवाई जहाज में महिला पर पेशाब कर दिया इस शख्स ने, आरोपी की पूरी जानकारी ऐसे हुई लीक, कंपनी ने किया.......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
January 07, 2023



किसका नशा था कि हवाई जहाज में महिला पर पेशाब कर दिया इस शख्स ने, आरोपी की पूरी जानकारी ऐसे हुई लीक, कंपनी ने किया.......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। आजकल सोशल मीडिया में एक घटना की खूब चर्चा की जा रही है। एक शख्स ने हवाई यात्रा के दौरान एक महिला के ऊपर ही पेशाब कर दिया। पहले उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा था लेकिन सोशल मीडिया के दबाव में पुलिस को न केवल उसका नाम सार्वजनिक करना पड़ा बल्कि अब तो उसकी पूरी कुंडली सबके सामने आ चुकी है।

Advertisement

Advertisement


पुलिस में हुई शिकायत के अनुसार यह घटना 26 नवंबर की है लेकिन एयर इंडिया ने 28 दिसंबर को पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। अब इस पेशाब करने वाले बंदे पर पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। कौन है ये शंकर मिश्रा और उसने ऐसा करने की हिम्मत आखिर क्यों की? वह शराब के नशे में धुत था या पैसे के नशे में। जानते हैं उसके बारे में। 



शंकर मिश्रा मुंबई के रहने वाले है और अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी Wells Fargo में वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत हैं। दरअसल इनकी कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज कार्पोरेशन से जुड़ी हुई है।



हांलाकि मामला मीडिया में आने पर शंकर मिश्रा पर एअर इंडिया ने 30 दिन का बैन लगा दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि मिश्रा जी जिस मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं वहां वाइस प्रेसीडेंट की एवरेज सैलरी 51 लाख से 96 लाख की बीच होती है। Ambition Box की सैलरी रिपोर्ट के मुताबिक Wells Fargo में प्रेसीडेट लेबल की एवरेज सैलरी इसी रेंज में होती है। अब मिश्रा जी इतनी मोटी सैलरी पाते हैं तो लिहाजा पैसों का रुआब तो होगा ही।


26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। इस विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत्त शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। एयर इंडिया की फ्लाइट में इस तरह की शर्मनाक घटना के मामले के तूल पकड़ने पर डीजीसीए ने सख्ती दिखाते हुए मामले में एयर इंडिया को नोटिस भी जारी किया।


एयर इंडिया ने इससे पहले गुरुवार को डीजीसीए को रिपोर्ट भी सौंपी थी, जिसमें एयरलाइन ने यह सफाई दी थी कि आखिर क्यों घटना के एक महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी शिकायत दर्ज नहीं की गई।


मुंबई का रहने वाला शंकर मिश्रा Wells Fargo कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट था। यह कंपनी अमेरिका की एक मल्टीनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज कॉरपोरेशन से जुड़ी हुई है. दिल्ली पुलिस ने मिश्रा पर यौन उत्पीड़न और अश्लीलता की धाराओं में मामला दर्ज किया है।


एयर इंडिया ने मिश्रा पर 30 दिनों का बैन लगा दिया था। एयर इंडिया ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मिश्रा गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गया. इस बीच दिल्ली पुलिस ने उसे धर दबोचने के लिए टीमों का गठन किया है।


एयर इंडिया की फ्लाइट में लगातार ऐसी हो रही घटनाओं पर सख्ती दिखाते हुए एयरलाइन के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों से विमान पर किसी भी अनुचित व्यवहार को तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने कहा है कि स्पष्ट रूप से कुछ सबक हैं, जिन्हें हम सीख सकते हैं और सीखना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर हमारे विमान में किसी तरह का अनुचित व्यवहार होता है, तो हमें जल्द से जल्द अधिकारियों को इसकी सूचना देनी चाहिए। भले ऐसा लग रहा हो कि मामले में शामिल पक्षों के बीच समझौता हो गया है।


Advertisement

Advertisement

उन्होंने कहा कि हमें अपने विमानों पर अपेक्षित व्यवहार के मानक के बारे में भी स्पष्ट होना चाहिए और इन मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ निर्णायक और समय पर कार्रवाई करनी चाहिए. हालांकि ऐसे कई मामले हैं जिनमें हमने ठीक यही किया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News