प्रेमिका के सामने प्रेमी को बेरहमी से पीटते रहे ,पीटते पीटते मन नहीं भरा तो बिजली का करेंट लगाना शुरू कर दिया,प्रेमिका प्रेमी को पकड़कर रोती रही,चीखती रही.....आखिर में प्रेमी ने दम तोड़ दिया , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 14, 2022



प्रेमिका के सामने प्रेमी को बेरहमी से पीटते रहे ,पीटते पीटते मन नहीं भरा तो बिजली का करेंट लगाना शुरू कर दिया,प्रेमिका प्रेमी को पकड़कर रोती रही,चीखती रही.....आखिर में प्रेमी ने दम तोड़ दिया , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी।। प्रेमिका तड़पती रही और प्रेमी को उसके सामने घर के लोग बेरहमी से पीटते रहे ।बुरी तरीके से पीटने के बाद भी जब घरवालों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने प्रेमी को बिजली करंट लगाना शुरू कर दिया और आखिर में प्रेमिका बिखती रही और प्रेमी ने उसके सामने दम तोड़ दिया।


ऑनर किलिंग का यह मामला बिहार का है।बिहार के अररिया जिले के रानीगंज थाने की पुलिस अब प्रेमी के हत्यारों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।



यहाँ के खरसाही पंचायत में बढोवा गाँव मे बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपनी प्रेमिका से शादी की बात करने प्रेमिका के घर आये एक प्रेमी को घर वालों ने पीट पीट कर उसका जान ले लिया ।प्रेमिका प्रेमी से लिपट कर अपने प्रेमी की जिंदगी की भीख मांगती रही लेकिन बेरहम घरवालों का मन नही पसीजा और वे पीटते रहे ।पीटते पीटते जब वे तक गए तो उन्होंने युवक के जिस्म में बिजली का करण्ट लगाना शुरू कर दिया और आखिर में उसकी जान चली गई।


प्रेमिका का कहना है कि वह और उसका प्रेमी दोनों एक जाति समाज के हैं।दोनो एक दूसरे से बेइंतहां प्यार करते थे।पैसों के अभाव के चलते उन्होंने एक दूसरे से शादी नहीं की थी और यह रिश्ता लोगो से छिपाए रखा था लेकिन जब दोनो शादी करने को तैयार हो गए और उसका प्रेमी शादी की बात करने उसके घर आया तो घरवाले उसके उपर टूट पड़े और उसे मेरे सामने ही मार डाला ।उसने पुलिस को बताया कि उसके माता पिता भाई और जीजा ने मिलकर उसके बाबू को मार डाला ।


रानीगंज थाने की पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में अबतक हत्या के आरोपी प्रेमिका के पिता धीरेंद्र यादव और भाई रविकांत कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है।बाकी बचे आरोपियों की भी बहुत जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।


बताया जाता है कि मृतक छोटू यादव रहरिया का रहने वाला था और प्रेमिका आरती बढोवा गाँव की रहने वाली है।दोनो एक समाज और एक जाति से है।समाज के लोगो के सामने इनके बीच प्रेम प्रसंग का मामला पहले भी आ चुका था लेकिन समाज के लोगो ने इस मामले में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं किया ।मंगलवार जब मृतक छोटू आरती के घर आया था ।समाज के लोगो के सामने मृतक ने शादी को लेकर चर्चा भी की लेकिन घरवालों को यह रिश्ता कत्तई गंवारा नहीं था इसलिए उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और आखिर में उसकी जान चली गयी।



प्रेमी की मौत के बाद आरती आखिरी तक उसके शव से लिपटी रही और दहाड़ मार मार कर रोती रही ।आरती फिलहाल अपने प्रेमी के घर पर है ।

उसने वहाँ मौजूद मीडिया कर लोगो को बताया कि वह आजीवन अपने बाबू की विधवा बनकर रहेगी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News