Munaadi Breaking - भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद की मौत, हार्ट अटैक की संभावना, राहुल गांधी पहुंचे अस्पताल,चलते चलते गिर पड़े और ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
January 14, 2023



Munaadi Breaking - भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद की मौत, हार्ट अटैक की संभावना, राहुल गांधी पहुंचे अस्पताल,चलते चलते गिर पड़े और ......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे एक सांसद को अचानक हार्ट अटैक आया और वे गिर पड़े। अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उन्हें देखने खुद राहुल गांधी अस्पताल पहुंच गए हैं और यात्रा को स्थगित कर दिया है।

मामला पंजाब के फगवाड़ा जिले के विर्क का है। वहां भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। इस यात्रा में तमाम कांग्रेसी सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह भी हिस्सा लेने पहुंचे थे तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वे गिर पड़े। इसके बाद वहां एंबुलेंस बुलाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement



राहुल गांधी ने उनकी मौत की खबर सुनकर आज की यात्रा स्थगित कर दी और खुद अस्पताल पहुंच गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संतोख सिंह जो जालंधर से कांग्रेस के सांसद हैं यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे थे और मात्र 100 मीटर ही चले होंगे कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वे गिर पड़े। संतोख दूसरी बार जालंधर से सांसद बने थे। फिलहाल यात्रा में शामिल कई कांग्रेस नेताओं के अस्पताल पहुंचने की खबर है।

भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब के फगवाड़ा में चल रही थी। पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी ठंड में राहुल गांधी की यात्रा चल रही है। राहुल का टी शर्ट में यात्रा करना आज कल चर्चा का विषय भी बना हुआ है। हालांकि उनके साथ चल रहे तमाम लोग काफी गर्म कपड़ों में हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News