01-March-2022


Munaadi Big Breaking- यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की हत्या, वहां फंसे बच्चों के अभिभावक परेशान, रायगढ़ और जशपुर के छात्र …………. पढ़िए पूरी खबर



डेस्क मुनादी।। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में अंततः एक भारतीय छात्र की मौत होने की खबर आ रही है। इस खबर के बाद उन अभिभावकों में हड़कंप की स्थिति है जिनके बच्चे वहां फंसे हुए हैं। बताया जाता है कि मृतक छात्र कर्नाटक के रहने वाला था और उसका नाम नवीन था।

इस खबर के आने के बाद उन अभिभावकों में हड़कंप मच गया है जिनके बच्चे अभी भी खारकीव और कीव में फंसे हुए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि रायगढ़ के धरमजयगढ़ निवासी कफील खान और उनके साथ तीन और छात्र जो रायगढ़ जिले के ही हैं वे यूक्रेन से निकलकर हंगरी पहुंच चुके हैं। ऐसी ही एक खबर जशपुरनगर के प्रगति मिश्र की भी आई थी जो वहां फांसी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रगति मिश्रा कीव से तो निकल गयी है लेकिन अभी यूक्रेन से नहीं निकला पाई है। हालांकि उसने सकुशल होने का मैसेज अपने परिजनों को भेजा है। वह रोमानिया बॉर्डर पहुंचकर वहां से वह यूक्रेन से बाहर निकल पाएगी। इधर भारत सरकार ने फ्लाइट की संख्या बढ़ाने सहित रूस और यूक्रेन की सरकारों से बात करने की कवायद भी शुरू कर चुकी है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News