जशपुर मुनादी ।। जिले में लाल चंदन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।लाल चन्दन का पौधा बेचने वाले साउथ इंडिया के रहने वाले 2 लोगो ने इलाके के कई किसानों को सैंकड़ो पेंड चन्दन का पौधा बेचकर लाखो रुपये लेकर रफू चक्कर हो गए । कुनकुरी थाना अंतर्गत घटमुण्डा में ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति ने ठगी करने वाले 2 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और अब आरोपियों की तलाश की जा रही है।आरोपी आंध्र प्रदेश के बताए जा जा रहे है ।
जानकारी के मुताबिक ठगे गए व्यक्ति का नाम पंकज चौहान है । उसके मुताबिक 10.02.2022 को उसके घर मे घर में आंध्रप्रदेश के रहने वाले है बोलकर 2 लोग आए और बोले कि वे लोग लाल चन्दन का पौधा बेचते है एक पौधे की कीमत 250 रूपये है यदि आप 300 पौधा लेंगे, तब चन्दन के पौधे के देखरेख के साथ में बाड़ी का बाउड्री ,एक बोर एवं एक पौधा के देखरेख के लिये 2000 रूपये व एक महिने के अंदर 6,00000 रूपये देंगे व पौधा बड़ा हो जायेगा तब आठ साल बाद कटाई करके 15,000 रूपये किलो के हिसाब से ऐग्रिमेंट करेंगे व 6,00000 रूपये को घटा कर 15,000 रूपये किलो के हिसाब से जो पैसा बनेगा उतना पैसा देंगे ।

इस प्रकार से बताये जाने पर मै एवं प्रार्थी और उसके पिता फुलचंद लालच में आ गये और 300 पौधा खरीदे कुल 70,000 रूपये जिसमें से 30,000 रूपये केश एवं 40,000 रूपये फोन पे के माध्यम से मेरे खाता से दिया उंन्हे भुगतान किया गया।

दिनांक 27.02.2022 के बाद से प्रार्थी दोनों को लगातार कई बार फोन कर चुंका लेकिन आरोपियों के द्वारा दिये गये मोबाईन नं. 7981541357 कोई फोन नहीं उठा रहा है जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ ।

प्रार्थी ने शिकायत में बताया है कि दोनों आरोपी पैसा लेने से पहले कई बार बातचीत करते थे एवं अभी पैसा दे देने के बाद बातचीत करना बंद कर दिये है बाड़ी का बाउंड्री कराने, बोर लगाने एवं 6,00000 रूपये देने के नाम पर मेरे से ठगी कर 70,000 रूपये ले लिये है आसपास पता करने पर गांव के कई लोगो के इसी प्रकार लाखो रूपये का चन्दन पौधा बेंच कर ठगी किये है । रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जाये।
कुनकुरी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दिए गए शिकायत के बाद इस मामले में दो लोगो के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है ।आरोपियों की खोज बीन की जा रही है।

