रायगढ़ मुनादी।। पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश 24 फरवरी के अनुसार जिला रायगढ़ में पदस्थ उप निरीक्षक प्रवीण मिंज (थाना प्रभारी छाल) सहित पुलिस मुख्यालय विशेष आसूचना शाखा में कर्तव्यस्त उपनिरीक्षक यमुनेश्वर जोशी एवं सहायक उपनिरीक्षक रवि देशमुख को विभिन्न पुलिस- नक्सली मुठभेड़ों में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने के फलस्वरुप पुलिस रेगुलेशन एवं सशस्त्र बल अधिनियम में विधित प्रावधान के अनुरूप क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की गई है जिसके अनुसार उपनिरीक्षक प्रवीण मिंज और उपनिरीक्षक यमुनेश्वर जोशी निरीक्षक बनाए गए हैं वहीं सहायक उपनिरीक्षक रवि देशमुख को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।
वहीं आज पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति सूची प्रकाशित किया गया है जिसमें जांजगीर जिले के 2 तथा रायगढ़ जिले के 7 प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर सहायक उपनिरीक्षक बनाए गए हैं।

जिला रायगढ़ से प्रधान आरक्षक, राजेश कुमार दर्शन, उमा शंकर नायक, राजेंद्र पटेल, विजय कुमार गोपाल, हेमंत कुमार कश्यप, महिला प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा एवं विश्व चंद्रा को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।


