04-March-2022


Breaking Jashpur :एनएच पर आग लगने का वीडियो हुआ वायरल , पुलिस के पास भी पहुंचा वायरल वीडियो, परेशान रही पुलिस , बाद में पता चला ये था मामला,वायरल वीडियो का सामने आया सच



जशपुर मुनादी।। एक वीडियो को लेकर पुलिस घण्टो परेशान रही है।दरअसल शुक्रवार की दोपहर को दुलदुला क्षेत्र के सोशल मीडिया में लोरो घाट एनएच 43 पर आग लगने का सीन वायरल होने लगा । वायरल वीडियो के मुताबिक लोरो घाट शिव मंदिर के आस पास में जाम लगा है क्योंकि सड़क पर आग लगी है । बताया जाने लगा कि शिव मंदिर के पास 2 वाहनों में भिड़ंत हो गई और भिड़ंत के बाद आग लग गयी है।यह भी बताया जा रहा है कि डीजल से भरे टैंकर को पीछे से एक ट्रक ने ठोकर मार दी जिसके चलते डीजल का टैंकर फट गया और डीजल सड़क पर गिर जाने के कारण आग लग गयी।

मुनादी डॉट कॉम के पास जब यह वीडियो आया और जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो पुराना है जिसे आज किसी ने वायरल करके गलत अफवाह फैला दिया है । दुलदुला थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि वह काफी देर से इस वीडियो की पड़ताल कर रहे है लेकिन अबतक की पड़ताल में यही निकल कर आया कि वीडियो पुराना है।

https://youtu.be/98g2q4sk-cA

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी से कई बार सम्पर्क कर चुके हैं लेकिन किसी भी तरहः की दुर्घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है ।

मुनादी डॉट कॉम की टीम भी मौके पर पहुँची और वायरल वीडियो की हकीकत जानने की कोशिश की तो आग लगने की खबर निराधार साबित हुई ,वायरल वीडियो पुराना निकला ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News