जशपुर मुनादी।। यूक्रेन के कीव में फंसी जशपुर की बेटी प्रगति मिश्रा आखिर वहाँ से सुरक्षित निकल गयी है, और अब यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया से बस में बैठ गयी है, वहीं से उन्हें लेने फ्लाइट पहुंचने वाली है। जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार प्रगति मिश्रा के साथ अन्य भारतीय छात्र छात्राएं भी बस में हैं, और उन्हें अपनी फ्लाइट का इंतजार है, जब वह फ्लाइट में बैठकर अपने वतन के लिए वापसी करेंगी।
प्रगति मिश्रा ने बताया कि जिस फ्लाइट की सूचना हमे भारतीय एम्बेसी ने दी है, वह सुबह तक उन्हें लेकर भारत की राजधानी दिल्ली में लैंड करेगी।
फीलहाल प्रगती मिश्रा के सुरक्षित रोमानिया पहुंचने से उनके माता पिता तथा उनके घरवाले राहत महसूस कर रहे हैं। अब उन्हें इंतजार है अपनी बेटी के घर पहुंचने का।
हम आपको यह बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही मेडिकल की पढ़ाई कर रही प्रगति मिश्रा रूस यूक्रेन के युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में फंस गई थी, जहां भीषण बमबारी चल रही थी। जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार से मदद मांगी थी।
यह भी बताना आवश्यक है कि अभी तक रूस यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के मेडिकल पढ़ाई कर रहे तीन छात्र अब तक जान गंवा चुके हैं।

