04-March-2022


एसबीआई ने शुरू किया जनसरोकार का काम , जीविकोपार्जन का दिखाया रास्ता ,इतने युवाओं को दिया....



जशपुर मुनादी।। अब एसबीआई ने भी जन सरोकार से अपना नाता जोड़ लिया है। जहाँ एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जशपुर की शाखा ने 29 पुरुष प्रतिभागियों को मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्य को पूर्ण करा कर स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जाया जा रहा है।

हम आपको यह भी बता दें कि एसबीआई की इस संस्था ने जिस 29 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ, उसमें 80℅ लोग आदिवासी समाज के साथ निम्न आय स्तर के लोग थे, जो अपनी जीविका उपार्जन में पूरी तरह सक्षम नही थे, पर अब ये प्रतिभागी प्रशिक्षण पूर्ण कर अपनी आय को बढाने के साथ अपनी जीविका उपार्जन के लिए एक दिशा को तय करेंगे।

यह प्रशिक्षण पूरे 30 दिनों का था, जिसका पूरा प्रशिक्षण आवसीय एवं निशुल्क रहा, जिस कारण ये प्रतिभागी भी पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में जुटे रहे, और जब अब आज इन्होंने अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया तो सबके चेहरे में एक संतोष दिख रहा था। जो निश्चित ही उनके जीविका की ओर निश्चिंतता का आशा और द्योतक है।

https://youtu.be/98g2q4sk-cA

एसबीआई आरसेटी जशपुर में 30 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 03.02.2022 से 04.03.2022 तक किया गया। जिसमे जिले के 29 प्रतिभागियों ने वाहन चलाना सीखा साथ ही प्रतिभागियों को बेसिक बैंकिंग, बीमा, पेंशन, शासकीय योजनाओं एवम उद्यमिता विकास के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण पश्चात नेशनल एकेडमी ऑफ रुदसेती के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के असेसमेंट कंट्रोलर श्री अरूण सोनी के प्रतिनियुक्ति सुरंजना बिस्वाल एवम कृष्ण प्रजापति के द्वारा मूल्यांकन किया गया जिसमे सभी प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में लिखित, मौखिक एवम प्रायोगिक परीक्षा ली गई।

मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण अहसान अंसारी द्वारा प्रदान किया गया। संस्था के निदेशक श्री ए ए मिंज ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनको निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ने को प्रेरित किया। प्रशिक्षण का समन्वय संकाय प्रमुख विकास कुमार सिन्हा एवम पंकज कुमार मिश्रा ने किया।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News