05-March-2022


Watch Video जशपुर में कांग्रेस के हाल पर बोले संगठन प्रभारी ,कहा-सबकुछ ठीक हो गया लेकिन जब बैठक शुरू हुई तो होने लगा….देखिये वीडियो, पढिये पूरी रिपोर्ट



जशपुर मुनादी ।। काँग्रेस पार्टी जशपुर के संगठन प्रभारी बासुदेव यादव का कहना है कि उनके आने के बाद जिले में गुटबाजी पूरी तरह खत्म हो गयी है ।कांर्यकर्ता पूरी तरह संगठित होकर संगठन को विस्तार देने में लगे है ।संगठन में सभी कार्यकर्ताओं को बराबर का सम्मान मिल रहा है ।


संगठन प्रभारी बासुदेव यादव शुक्रवार को जशपुर जिले के दौरे पर थे । जिले के अन्य क्षेत्रों का दौरा करने के बाद शाम करीब 7 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेने लावाकेरा पहुँचे थे । इस दौरान उन्होंने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा की और बताया कि प्रदेश भर संगठन की ओर से चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान का समीक्षा कर रहे है और इस अभियान में जशपुर की स्थिति बहुत अच्छी है ।संगठन के सारे जिम्मेदार लोग डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने में लगे है । उन्होंने यह भी साफ किया कि संगठन में किसी तरह का असंतोष नहीं है उनके प्रभार में आने के बाद सबकुछ ठीक हो गया है ।

संगठन प्रभारी ने हांलाकि यह साफ कर दिया कि संगठन में कोई असंतोष नहीं है लेकिन लावाकेरा रेस्ट हाउस में जब संगठन प्रभारी और फरसाबहार के कार्यकर्ताओं के बीच बैठक शुरू हुई तो बैठक मे ही कार्यकर्ताओं का असंतोष उभरकर सामने आने लगा। फरसाबहार के कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बोलना शुरू कर दिया कि जिस फरसाबहार से काँग्रेस को विधानसभा में ऐतिहासिक जीत मिली फरसाबहार के उन्हीं कार्यकर्ताओ की उपेक्षा हो रही है ।इनका कहना है कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा,ईमानदारी और लगन का सिला ये मिल रहाहै कि उनके जगह भाजपा के लोगो को फायदे दिए जा रहे है।कहाँ उनकी पूछ परख होनी थी तो पूछ परख भाजपाईयों की बढ़ रही है और निष्ठावान कांर्यकर्ता उपेक्षा का शिकार हो रहे है ।

https://youtu.be/98g2q4sk-cA

बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं में असंतोष इतना ज्यादा था और आरोप इतने थे कि बैठक लेते लेते रात के साढ़े 10 बज गए और साढ़े 10 बजे बैठक खत्म हुई। रात ज्यादा और हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण हांलाकि फरसाबहार ब्लॉक के ज्यादतर कांर्यकर्ता लावाकेरा पहुँच नहीं पाए ।प्रॉपर फरसाबहार मुख्यालय और फरसाबहार के आस पास के कांर्यकर्ता बैठक में नहीं पहुंच पाए थे वही तपकरा से भी ब्लॉक अध्यक्ष के अलावे इक्के दुक्के लोग ही बैठक में शामिल हुए ।बैठक में ज्यादातर शामिल होने वाले कांर्यकर्ता लावाकेरा,अंकिरा और तुमला क्षेत्र के थे ।

https://youtu.be/v0HHtAKwUwk













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News