जशपुर मुनादी।। जशपुर में खेलो इंडिया के तहत हॉकी ट्रेनिग सेंटर की की स्वीकृति मिल गयी है ।जशपुर जिला सहित प्रदेश के 7 जिलों को भी ट्रेनिंग सेंटर की सौगात मिली है। सरकार के द्वारा जशपुर सहित प्रदेश के 7 जिलों में खेलो इंडिया खेलो के तहत दी गयी बड़ी सौगात को लेकर एक ओर जहाँ खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है वही जिले के 2 बड़ी राजनीतिक पार्टियां इस काम के लिए अपनी अपनी पार्टी के बड़े नेताओं को श्रेय देने में लग गयी है।
भाजपा का कहना है कि जिले के खेलप्रेमियों को मिली इतनी बड़ी सौगात के पीछे क्षेत्र की तेज तर्रार सांसद गोमती साय के अथक प्रयासों की भूमिका है तो काँग्रस का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा गढ़बो नवा छात्तीसगढ़ की परिकल्पना का यह हिस्सा है ।

छग के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया ( SAI ) ने देशभर में खोले जा रहे खेलो इंडिया ( Khelo India ) सेंटर के लिए चयनित प्रशिक्षण केंद्रों की सूची जारी की गई। इस सूची में जशपुर में हॉकी ट्रेनिंग सेंटर एन्ड यूथ वेलफेयर का खेलो इंडिया सेंटर भी शामिल है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव बीजापुर सरगुजा गरियाबंद एवं नारायणपुर में भी सेंटर खोले जाने की अनुमति मिली है इन प्रशिक्षण केंद्रों का सीधा मूल्यांकन साई करेगा। जसपुर जिले में हाकी ट्रेनिंग सेंटर एंड यूथ वेलफेयर सेंटर की अनुमति मिलने पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह ने खेल मंत्रालय का आभार जताया है उन्होंने कहा कि इससे जिले की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, श्रीमती सिंह ने कहा कि इस सेंटर के माध्यम से जिले में उभरते खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलेगा और खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना को साकार होगा।

श्रीमती सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया स्कीम के तहत सात खेलो इंडिया केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है। ये सातों केन्द्र अलग-अलग जिलों में एक-एक खेल के लिए खोले जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आर्चरी और हॉकी के लिए दो-दो केन्द्रों, वॉलीबाल, मलखम्ब और फुटबाल के लिए एक-एक केन्द्र की मंजूरी दी गई है। इन केन्द्रों में संबंधित खेलों के छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का चयन कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोचों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन केन्द्रों की स्थापना के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा।
एक ओर जहां इस काम के लिए काँग्रेस पार्टी की नेत्री और जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह ने प्रदेश के मुख्य मंत्री भुपेश बघेल को श्रेय दे रही है वहीं भाजपा विंग इस काम के लिए क्षेत्रीय सांसद गोमती साय के सद्प्रयासों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय देने में लग गया है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा है।
सांसद श्रीमती गोमती साय के पहल पर केंद्र सरकार द्वारा "खेलो इंडिया " के तहत जशपुर जिले में हॉकी ट्रेनिंग सेंटर खोलने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को हार्दिक धन्यवाद।
आपके इस प्रयास से जशपुर जिले से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे।

