05-March-2022


Breaking jashpur वार्डपंचों ने कलेक्टर को लिखित में कहा- पंचायत का बहिष्कार करेंगे, 7 दिनों के भीतर अगर नही हुई …..पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।।

जिले के ग्राम पंचायत सन्ना के वार्ड पंचों ने जिले के कलेक्टर को लिखित में ज्ञापन सौंपकर कहा है कि अगर 7 दिवस के भीतर पंचायत सचिव को नहीं हटाया गया तो सारे पंचगण पंचायत का बहिष्कार कर घर बैठ जाएंगे।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-ward-panches-showed-strength-in-this-panchayat-gave-application-to-the-collector-wrote-remove-this-secretary-or-else-read-full-news/#.YhC3wv87T8A.whatsapp

बीते 28 फरवरी को कलेक्टर को दिए गए आवेदन में पंचों ने कलेक्टर को बताया है कि उनके द्वारा बीते 16 फरवरी को भी शिकायत कर पंचायत सचिव कमल नारायण यादव को हटाने की मांग की थी लेकिन आज पर्यंत सचिव के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही हुई है ।

https://munaadi.com/watch-video-the-organization-in-charge-said-on-the-condition-of-congress-in-jashpur-said-everything-went-well-but-when-the-meeting-started-it-started-happening-watch-the-video-re/#.YiL6MbWwDA8.whatsapp

वार्ड पंचों ने ज्ञापन में लिखा है कि पंचायत के सचिव के द्वारा सोशल मीडिया में आरोप लगाया गया है कि पँचगणो के द्वारा अनर्गल प्रस्तावों पर दस्तखत करने का दबाव बनाया जाता है जबकि हकीकत यह है कि पंचायत सचिव के द्वारा सौर लाईट के लाखों रुपये के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए पंचों पर दबाव बनाया जा रहा है जबकि सौर स्ट्रीट लाईट का मूल्यांकन,सत्यापन,या स्टीमेट का दस्तावेज पंचों को दिखाया तक नहीं गया है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News