रायगढ़ मुनादी।। पुरे प्रदेश के 40 सिनेमाघरों सहित शहर के थियेटर में रिलीज हुई पारिवारिक हॉरर कॉमेडी फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती दर्शकों को डराने और हंसाने उनकी उम्मीदों पर खरा उतर रही है। निर्माता पवन तातेड़ एवं अभिषेक सिंह निर्देशन में बनी ये पहिली छत्तीसगढ़ी फिल्म है जो एक साथ इतने सेंटर में रिलीज हो रही जो अपने आप में एक रिकार्ड है। दिलेश-अनुकृति स्टारर छत्तीसगढ़ी फिल्म में रजनीश झांझी अघोरी की भूमिका लोगों के आक्रषण का केंद्र बने हुए है।
फिल्म में अंजलि सिंह ,अनिल शर्मा ,अमित शर्मा ,उर्वशी साहू की अहम् भूमिका है। फिल्म में बेहद कर्णप्रिय गीत-संगीत हैं जो सुर सम्राट सुनील सोनी के हैं। इस फिल्म के चिकारा चिकारा को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय एवं चन्दन दीप के हैं। फिल्म मैं दिया तैं मोर बाती का ट्रेलर फिल्म के प्रदर्शन से पहले काफी सराहा जा चूका है। फिल्म को मनीष मानिकपुरी ने एडिट किया है।
एस के एस इंटरटेनमेंट के बैनरतले बनी फिल्म ष्मैं दिया तैं मोर बातीष् के निर्देशक अभिषेक सिंह की यह दूसरी फिलम है , इसके पहले वे छत्तीसगढ़ी फिल्म दबंग दरोगा निर्देशित कर चुके हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड और साऊथ की तर्ज पर परफेक्शन लाने बेहतर प्रयोग किये गए हैं जिसके लिए मुंबई से एक्सपर्ट बुलाये गए थे।
यह छत्तीसगढ़ की पहिली हॉरर मूवी है जिसमे हीरो अपनी प्रमिका को बचाने के लिए भूत से संघर्ष करता है। इस हॉरर सीन को काफी मेहनत से फिल्माया गया है जिसे देखते समय डर की अनुभूति रोमांच पैदा करती है। इस फिल्म में शहर ,गांव के साथ साथ युवा वर्ग को लुभाने कालेज के सीन भी रखे गए हैं। इसके अलावा फिल्म में छत्तीसगढ़ी तीज-त्योहारों का भी बखूबी चित्रण किया गया है जिसको बजे परदे पर देखना सुखद होगा।

