05-March-2022


फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर तबाह करने लगा जिंदगी , व्हाट्सएप्प पर करने लगा ये काम और आखिरी में कर दिया......महिला पहुँची थाना और पुलिस ने .........पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी ।। एसपी अभिषेक मीना, एडिशनल एसपी लखन पटले तथा सीएसपी योगेश कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर नगर निरीक्षक मनीष नागर द्वारा महिला संबंधी संवेदनशील अपराध में एक बार फिर गंभीरता दिखाते हुये पीड़ित महिला के आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध छेड़खानी, यौन उत्पीड़न, उद्दापन का अपराध पंजीबद्ध कर अपराध कायमी के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।


जानकारी के अनुसार 04 मार्च की देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली महिला एक सिरफिरे व्यक्ति की शिकायत लेकर आयी और बताया कि उसकी कारस्तानी से उसके दांपत्य जीवन में खटास आ गई है। पीड़ित महिला बताई कि उसकी शादी पिछले साल रायपुर के युवक से हुई है। शादी के बाद अपने ससुराल में अच्छे से रह रही थी। 17 अपै्रल 2020 को मोबाईल नम्बर 950211… का धारक अनुराग भारती फेसबुक पर फ्रेंड रिक्यूस्ट भेजा था।

चूंकि जब रायगढ़ में पढ़ रही थी, तब अनुराग भारती उसका सीनियर छात्र था, जिस कारण उसके रिक्यूस्ट एक्सेप्ट की फिर अनुराग फेसबुक मैसेंजर में मैसेज करने लगा। इसी दौरान व्हाट्सएप नम्बर मांगा जिसे व्हाट्सएप नम्बर दी। व्हाटसअप पर अनुराग बातचीत के साथ अश्लील मैसेज भेजने लगा और शादी करुँगा कहकर दबाव बनाने लगा।

महिला उसे ऐसा करने पर मना की तो अनुराग और अश्लील मैसेज करने लगा और फोटो, चैट मैसेज पति को भेज दूंगा कहकर धमकाने और रूपयों की मांग करने लगा। तब महिला उसे 25,000 रूपये दी और पति को कुछ मत बताना बोली। पीड़िता ने बताया कि जब अपनी मां के इलाज के लिये रायगढ़ आई। तब अनुराग उसके पति के मोबाइल पर कॉल कर अनाप-शनाप कहकर दोनों के व्हाटसअप चैट, फोटो भेज दिया। इसके कारण पति-पत्नी के बीच रिस्तों में दूरियां आ गई है।

अनुराग भारती के खिलाफ उचित कार्यवाही के लिये महिला द्वारा दिये गये आवेदन पत्र पर थाना प्रभारी कोतवाली मनीष नागर आरोपी के विरूद्ध धारा 354(ख), 384, 509(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल कोतवाली पुलिस की एक टीम आरोपी गिरफ्तारी के लिये बिलासपुर रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी- अनुराग भारती पिता चन्द्रकांत भारती उम्र 38 साल निवासी बृहस्‍पति बाजार बिलासपुर को बिलासपुर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News