जशपुर मुनादी ।। बड़ी खबर जशपुर जिले से आ रही है।यहाँ ईंट भट्ठे में काम करने वाली 5 महिलाएं ईंट भट्ठे के अंदर जा गिरकर बुरी तरह झुलस गई है ।
घटना तपकरा थानांतर्गत ग्राम सिंगिबहार की है । तपकरा थाना प्रभारी एल आर चौहान ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सिंगिबहार के विष्णु ईंट भट्ठे में महिलाएं भट्ठे से ईंट निकालने के काम मे लगी हुई थी तभी अचानक काम कर रही 5 महिलाएं ईंट भट्ठे के अंदर जा गिरी ।उन्हें किसी तरह भट्ठे से बाहर निकालकर कुनकुरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया ।सभी घायल महिलाओं को कुनकुरी से रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है ।2 महिलाओं की स्थिति ज्यादा गम्भीर बतायी जा रही है ।
जानकारी के मूताबिक घायल महिलाएं सिंगिबहार के आस पास की रहने वाली हैं ।

