06-March-2022


सरपँच को बुलाकर किया धक्का मुक्की,आक्रोशित ग्रामीण सरपँच को लेकर पहुँच गए थाना,थाने में ग्रामीणों का हुजूम ,Watch Video, पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। खबर बग़ीचा थाने के पंडरापाठ चौकी से आ रही है, जहां ग्राम पंचायत कामारिमा के साथ गाली गलौज धमकी देने की बात सामने आई है, जिसके बाद सरपंच पञ्चायत के ग्रामीणों और पंचों को लेकर सीधे चौकी पहुंच गया।

अब तक जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार पंच्यायत के ही आश्रित टोला दातुनपानी के कुछ लोगों ने सरपंच को कुछ समस्या को लेकर बुलाया, मगर वहां दो तीन लोग जो पूर्व प्लानिंग लेकर सरपंच को बुलाये थे, वे उससे धक्का मुक्की, जातिसूचक गालीगलौज, और जान से मारने तक कि धमकी देने लगे, जिसके बाद सरपंच किसी तरह जान छुड़ाकर गांव आया तो व्हाट्सएप्प और अन्य माध्यमो से पंचों एवं ग्रामीणों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

https://munaadi.com/the-district-education-officer-said-neither-the-name-of-the-school-was-changed-nor-deleted-the-teachers-of-natwar-school-were-not-even-transferred-but-the-bjp-leader-said-we-have-to/#.YiQ1JPIb3ps.whatsapp

घटना के बाद ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए, वहीं उसके बाद ग्रामीणों और पचों के हुजूम साथ सरपंच को लेकर चौकी पहुंच गए, जहां शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है ग्रामीणों का आक्रोश घटना को लेकर इतना था कि 6 पिकअप में भरकर ग्रामीण चौकी पहुंचे थे।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-a-new-update-brought-about-the-accident-in-the-brick-kiln-the-police-came-into-action-munadi-com-took-stock-of-the-accident-watch-the-video/

चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध 294, 506 कि धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है, विवेचना में जो भी तथ्य आएंगे उस अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

watch video

https://youtu.be/q-6dMReSw8w

वहीं अंदर खाने की खबर है कि मामले का मूल सरपंच को एक्सट्रोशन और उगाही से जुड़ाहै, पर फिलहाल इस बात की सरपंच ने शिकायत तो नही की है, पर जांच में तथ्य आएंगे तो कार्यवाहियों में धारा बढ़ भी सकती है।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News