06-March-2022


Breaking jashpur आग में बुरी तरह झुलसी महिला, घर के कमरे में आग ….पूलिस जाँच में जुटी , ये थी आग लगने की वजह



जशपुर मुनादी।। खबर जिले के बगीचा से आ रही है।बगीचा थाना क्षेत्र के बोड़ा पहरी में आग में झुलसकर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत की खबर आ रही है। घटना शनिवार शाम की है । आग कैसे लगी इसकी जाँच की जा रही है।


फिलहाल यह बताया जा रहा है कि मृतिका चूल्हे में खाना बनाने जा रही थी तभी आग के लपेटे में आ गयी और जबतक घर वालो को पटा चलता तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।

बगीचा थाना पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मूताबिक महिला शनिवार को थोड़ा बीमार थी ।उसे चक्कर आ रहा था ।उंसके बेटे ने उसे दवा खिलाया और घर मे आराम करने बोलकर अपने काममे चला गया।शाम को जब काम करके वापस अपने घर लौटा तो तो उसकी पत्नी ने घर के कमरे मे आग लगने की सूचना दीऔर जब वह घर के कमरे में गया तो मृतिका झुलसी हूई पाई गई।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News