रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ के संवेदनशील एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले के कुशल मार्गदर्शन पर सीएसपी योगेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम द्वारा जिले के तीन थाने क्रमशरू धरमजयगढ़, पुसौर और कापू में घटित हुये जिनमें रायगढ़ पुलिस उपलब्ध संसाधनों का बखूबी प्रयोग कर आरोपियों को दीगर राज्य झारखंड के जामताड़ा और देवघर से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। पुलिस टीम द्वारा झारखंड में सक्रिय 3 गिरोह के 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा थाना कापू एवं धरमजयगढ़ मामले के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है, जिनसे नकदी 46,500 रूपये तथा 7 मोबाइलों की जप्ती की गई है। पुसौर थानाक्षेत्र के मामले के 3 आरोपी को जामताड़ा पुलिस साइबर थाने के मामले में ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जिन्हें शीघ्र पुसौर पुलिस प्रोडक्शन वारंट जारी कर आरोपियों को रायगढ़ लाया जावेगा। घटित अपराधों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है।
थाना धरमजयगढ़ धारा 420 के मामले में धरमजयगढ़ निवासी अनुज गोयल ऑनलाइन रूपये ट्रांजेक्शन के लिये एस.बी.आई. यूनो ऐप डाउनलोड कर अन्य के खाते में रूपये ट्रांजेक्शन कराना चाहा ऐप पर मोबाइल नम्बर ऐड नहीं कर पाने से गुगल में कस्टमर केयर नम्बर सर्च कर कॉल किया जो फ्राड गिरोह के सदस्यों द्वारा रिसीव कर अनुज गोयल को मदद का भरोसा दिलाकर उसके मोबाइल में ऐप डाउन लोड कराकर दो बार में 9,50,000 रूपये आहरण कर लिये ।
थाना पुसौर के धारा 420 के मामले में एनटीपीसी लारा के कर्मचारी पोषण लाल बघेल उम्र 55 वर्ष के मोबाइल पर अज्ञात कॉलर द्वारा 31 जनवरी को बीएसएनएल ऑफिस से बोल रहा हूँ कहकर केवाईसी अपडेट के नाम पर केवाईसी सपोर्ट नामक एप्लीकेशन डाउनलोड कर 10 रूपये का ैठप्छम्ज् ठ।छज्ञप्छळ के द्वारा ट्रांजेक्शन करवाया जिसके बाद पोषण लाल बघेल के खाते से कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से 4,18,000 रूपये आरोपी द्वारा आहरण कर लिया गया।
थाना कापू के धारा 420 प्च्ब् में मोबाइल दुकान चलाने वाले बनवारी दास महंत द्वारा दिनांक को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 फरवरी को अरविंद चैहान को 1500 रू. च्ीवदम चम किया था जो इसके मोबाइल पर सक्सेस दिखाया पर अरविंद चैहान के खाते में नहीं गया। तब बनवारी 26 फरवरी को च्ीवदम चम, ब्नेजवउमत ब्ंतम को फोन किया था। उधर फ्राड गिरोह के सदस्य च्ीवदम चम में जो पैसा फांसा है उसे वापस लेने के लिये बनवारी के मोबाइल पर एनी डेस्क लोड करवाकर बनवारी के खाते से 3,93,683 रू निकाल लिये ।
कापू थाना मामले के गिरफ्तार आरोपी अताउल अंसारी पिता हनिफ मिंया उम्र 37 साल] सरफराज अंसारी पिता मोहम्द शहादत हुसैन उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कपसा थाना सारठ जिला देवघर झारखंड अपने मेमोरंडम बयान पर बताये कि बेरोजगार हैं, ऑनलाइन ठगी का कार्य करते हैं । दिनांक 26.02.2022 को कस्टमर केयर बनकर मोबाइल धारक 8435505996 (बनवारी दास महंत, कापू) को कॉल कर ।दल क्मेा ऐप मोबाइल पर डाउनलोड कराकर देवघर से मोबाइल धारक के मोबाइल को ऑपरेट कर अलग-अलग किस्त में 3,93,683 रूपये निकाले । अताउल 180000 रूपये तथा सरफराज 2,13,683 रूपये हिस्सा लिये । दोनों घरेलू काम और खाने-पीने में काफी रकम खर्च करना बताये । आरोपियों के मेमोरेंडम पर 10,000-10,000 रूपये एवं दोनों के दो मोबाइल एवं 3 सिम की जप्ती की गई है ।
धरमजयगढ़ थाना के गिरफ्तार आरोपी दृ गुड्डू अंसारी पिता मंजूर अंसारी उम्र 25 सालनिवासी बनगढ़ी थाना फतेहपुर जिला जामताड़ा (झारखंड) अपने मेमोरेंडम बयान पर बताया कि अपने कुछ दोस्तो के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी का काम करता है । दिनांक 25.11.2021 को अपने तीन दोस्त- मुईनुद्दीन ग्राम खुटोजारी, आशिक अंसारी खुटोजोरी डोंगरिया और सादिक अंसारी ग्राम खुटोजोरी बाराटोली के साथ मिलकर अपने हैंडसेट से मोबाइल नम्बर 9131058226 के धारक (अनुज गोयल धरमजयगढ़) को गुगल ऐप के माध्यम से कस्टमर केयर बनकर कॉल किये मोबाइल धारक झांसे में आ गया जिसका फायदा उठाकर दो बार में 9.5 लाख रूपये अपने बनाये दो खातों में ट्रांसफर किया । उसके बाद कई लोगों के च्ंलज्ड पर रूपये ट्रांसफर कर निकाल लिये । रूपये को चार हिस्से में बांटे, आरोपी गुड्डू अंसारी 2 लाख रूपये हिस्से में पाना बताया और मुईनुद्दीन 2 लाख, आशिक अंसारी 3 लाख, सादिक अंसारी 2.5 लाख रूपये लेना बताया । आरोपी आरोपी गुड्डू अंसारी से नकद 26,500 रूपये और एक मोबाइल की जप्ती की गई है । आरेपी द्वारा अपने हिस्से के दो लाख रूपये में कुछ रूपए घरेलू खर्च और खाने-पीने में खर्च करना बताया । आरोपी के तीनों साथी फरार है ।

पुसौर थाने के धारा 420 प्च्ब् मामले में हिरासत में लिये गये आरोपी राजेन्द्र मंडल पिता गुलु मंडल उम्र 22 वर्ष ,सूरज मंडल पिता ईश्वर मंडल उम्र 25,मुकुल कुमार पिता हरि मंडल उम्र 21 वर्ष सभी निवासी रामपुर माधोपुर थाना फरमाण्ड जिला जामताड़ा (झारखंड) पूछताछ में पुलिस टीम को बताये कि इनका गिरोह लोगों को मैसेज भेजकर या कस्टमर केयर बनकर ज्ञल्ब् अपलोड करने च्संल ैजवत से उनके मोबाइल पर ज्मंउ टमपूमत डाउनलोड करने के बाद 10 रूपये का रिचार्ज करने पर ।ज्ड कार्ड का विवरण प्राप्त कर रूपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं । तीनों आरोपियों द्वारा दिनांक 31ध्01ध्2022 को बीएसएनएल कस्टमर केयर बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर 4,18,000 रूपये प्राप्त करना स्वीकार किये । आरोपियों को जामताड़ा पुलिस द्वारा साइबर थाने के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर सीएसपी योगेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी कापू ए.के.बेक, उप निरीक्षक आर.एस.तिवारी थाना पुसौर, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतांत थाना धरमजयगढ़, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा साबइर सेल, आरक्षक दिनेश गोंड थाना पुसौर, आरक्षक सुकदेव साय थाना कापू एवं महिला आरक्षक अम्ब्रेसिया टोप्पो थाना धरमजयगढ़ की आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही है ।

