रायगढ़ मुनादी।। सप्ताह भर पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का प्रवास रायगढ़ में हुआ था जिसमे शहर के कई जगह उनका स्वागत सत्कार किया गया था। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक ने इस कार्यक्रम की व्यवस्था की जवाबदारी प्रवीण द्विवेदी को दी थी। पार्टी के हर निर्देश को पूरी ईमानदारी से पूरी करना ही भाजपा कार्यकताओं की पहचान है और प्रवीण द्विवेदी इसके लिए जाने भी जाते है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष की रेस में लगे रहे प्रवीण द्विवेदी को जिला भाजयुमो में कोई स्थान नही मिला उसके उपरांत भी भाजयुमो के हर कार्यक्रम में पूरी ऊर्जा के साथ लगे रहने वाले प्रवीण द्विवेदी जैसे कार्यकर्ता बिरले ही होते है।
भाजपा के हर आंदोलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रवीण द्विवेदी का सम्मान योग्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को काफी ऊंचा लेकर जाएगा। भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा के मंत्री यूथ आइकन ओ पी चैधरी ,जिला भाजपा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला मंत्री रथु गुप्ता, विलिस गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण कातोरे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक, भाजयुमो के सभी पदाधिकारी एवं जिले भर से आए सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मंच में प्रवीण द्विवेदी का सम्मान किया गया।

