06-March-2022


दानपेटी से चोरों कर लिए इतने हजार , जब पुलिस आयी एक्शन में तो पकड़ा गया आरोपी , पुलिस की मेहनत से .......पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। पत्थलगांव के अम्बिकापुर रोड़ स्थित दुर्गा मंदिर में हुए दान पेटी से चोरी के मामले में जशपुर एसपी विजय अग्रवाल की टीम ने चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।


मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रयागराज अग्रवाल निवासी पत्थलगांव के द्वारा 01 मार्च को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 फरवरी की रात्रि किसी अज्ञात चोर के द्वारा मंदिर में घुसकर जाली तोडकर अंदर घुसकर मंदिर अंदर रखा दान पेटी का ताला लोड़कर उसमें रखे दान पैसा करीबन 25,000 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

https://munaadi.com/woman-badly-scorched-in-breaking-jashpur-fire-fire-in-the-room-of-the-house/#.YiTBwDTVi8A.whatsapp


मयंक तिवारी के निर्देशन में विवेचना दौरान आज मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम बुढाडांड़ बरपारा का समीर टोप्पो मेला में बिना काम किये पैसे लेकर खर्चा कर रहा था कि सूचना पर ग्राम बुढ़ाडांड बरपारा जाकर समीर टोप्पो का पता तलाश करने पर अपने गांव में मिला जिसे पूछताछ हेतु थाना लाया गया, थाना में पूछताछ करने पर दुर्गा मंदिर पत्थलगांव में चोरी करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त एक लोहे का हथौड़ा, पहने जैकेट एवं 2000 ध् दृ रूपये नगदी रकम को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

https://munaadi.com/if-you-stole-everything-you-stole-this-magic-coin-finally-caught-it-is-worth-crores-its-work-and-price-will-blow-your-senses/#.YiSx9cVO34k.whatsapp


संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित विशेष टीम , निरी ० ओम प्रकाश ध्रुव ,निरी . एन ० एल ० राठिया , उप निरी , ललित सिंह नेगी , एएसआई विपिन केरकेट्टा, , प्र ० आर ० प्रेम प्रकाश कुर्रे , कमलेश वर्मा,आर . कं भवानी लाल कहरा ,शोभित साय ,आर प्रमोद जोल्हे , आर कमलेश्वर पैंकरा की विशेष भूमिका रही।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News