रायगढ़ मुनादी।। शुक्रवार के शाम होटल श्रेष्ठा में मैग्नम हेल्थ एंड सेफ्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें रायगढ़ के सभी इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी के सेफ्टी आफीसर, मैनेजर एवं प्रचेज आफीसर शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा रिजनल मैनेजर मैग्नम हेल्थ एंड सेफ्टी प्राइवेट लिमिटेड एवं मुख्य संबोधन नेशनल सेल्स हेड मैहेन्द्र कोली ने किया उन्होंने मास्क और रेसपीरेटर में अंतर समझाया इंडस्ट्रीज में कार्यरत सभी कर्मचारियों को क्यों रेसपीरेटर पहनना चाहिए इस विस्तार पुर्वक उन्होंने इसकी जानकारी दी।

कार्यक्रम एरीया सेल्स मैनेजर मैग्नम हेल्थ एंड सेफ्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ।
मैग्नम कंपनी डिलर राजेश तिवारी प्रोप्राइटर श्री गणेश इंटरप्राइज ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

