07-March-2022


जनपद सीईओ का प्रभार तो मिल गया लेकिन इसके चलते फिर से रुक गया काम, जनपद सदस्यों ने कहा-फिर से मिलेंगे और….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी ।। फरसाबहार में जनपद सीईओ को लेकर अभी भी समस्या बनी हुई है । यहाँ पदस्थ सीईओ तीर्थ बुध के बीमार रहने के कारकिण दूसरे सीईओ को प्रभार तो सौंप दिया गया है लेकिन प्रभार लेने वाले सीईओ को वित्तीय प्रभार नहीं मिलने के कारण भुगतान को लेकर चली आ रही समस्या ज्यों का त्यों बरकरार है बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों के चलते प्रभारी सीईओ को वित्तीय प्रभार नहीं दिया जा सकता जिसके चलते कई योजनाओं का भुगतान अभी भी अधर में लटका हुआ है ।

आपको बता दें कि फरसाबहार जनपद पंचायत के जनपद सदस्यों के द्वारा पदस्थ सीईओ तीर्थ बुध को हटाकर यहाँ दूसरे सीईओ को पदस्थ करने की मांग की जा रही थी ।इनकी मांग के बाद कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने पत्थलगांव जनपद में पदस्थ धनेश कुमार टैंगवार को सीईओ का प्रभार सौंपा है।

https://munaadi.com/breaking-jashpur-the-campaign-to-remove-this-district-ceo-started-district-members-opened-a-front-prepared-a-bundle-of-complaints-and/#.YhNBuiiqR-4.whatsapp

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मूताबिक तीर्थ बुध के अवकाश में रहने के कारण बिगत 3 मार्च तक धनेश टैंगवार को जनपद सीईओ फरसाबहार का प्रभार सौंपा गया था लेकिन 3 मार्च के बाद सीईओ तीर्थ बुध के फिर से छुट्टी में चले जाने के कारण धनेश टैंगवार की प्रभार अवधि बढ़ा दी गयी है ।

https://munaadi.com/jashpur-breaking-is-janpad-ke-liye-collector-ne-jari-kiye-adesh-janpad-ceo-ko-lekr-chal-rahe-vivad-ke-bad-collector-ne-kiya-padhiye-puri-khabar/#.Yh13slZgCxY.whatsapp

क्षेत्र के जनपद सदस्यों ने बताया कि जनपद सीईओ आगामी 16 मार्च तक पुनः अवकाश में चले गए है ऐसे में होली तक भी जरूरी भुगतान सम्भव नहीं हो पाएगा ।जाहिर है कईयों की होली फीकी रहेगी ।जनपद सदस्यों ने बताया कि वे पुनः इस मांग को लेकर कलेक्टर से मिलने जाएंगे ताकि उनकी सम्याओ का समाधान हो सके ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News