जशपुर मुनादी ।। लाल चंदन के नाम पर जशपुर में ठगी का धंधा करने वाले गिरोह के 3 लोग गिरफ्तार कर लिए गए है । एसपी विजय अग्रवाल के निर्देशन में बनाई गई पुलिस टीम ने लाल चंदन का काला धंधा करने वाले 3 लोगो को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर ले आयी है जबकि अभी भी इस मामले में 2 लोग फरार है ।
आपको बता दें कि कुनकुरी के घटमुण्डा गाँव(बाँसटोली)के रहने वाले पंकज चौहान ने कुनकुरी थाने में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आंध्र प्रदेश के रहने वाले एम लोकेश कुमार और एवं पी बासुदेव रेड्डी ने लाल चंदन के कारोबार कर लाखो रुपये कमाने का सपना दिखाकर उनसे 70 हजार ठग लिए और उनके अलावे कई लोग इलाके में इनके द्वारा ठगी के शिकार हुए हैं ।

इस रिपोर्ट के आने के बाद एसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल एक टीम बनाया और टीम के सदस्यों को आरोपियों के गाँव रवाना कर दिया । टीम वहाँ पहुंची और दोनों नामजद आरोपियों के अलावे एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया ।
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों का जो इलाका है उस इलाके में अधिकांश लोग लाल चंदन के काले धंधे में लगें है और इसी इलाके से लाल चंदन का अंतरराष्ट्रीय कारोबार संचालित होता है ।इनका कारोबार पूरी तरह फिल्मी स्टाईल में चलता है और इनके इलाके में पहुंचने की हिम्मत स्थानीय पुलिस भी नहीं दिखा पाती ऐसे में उनके इलाके में पहुंचना और उंन्हे हिरासत में ले लेना बहुत बड़ा जोखिम का काम है ।
एसपी ने बताया कि कूल पांच लोगों की टीम थी जो जशपुर के विभिन्न इलाकों में जाकर लाल चंदन के पौधों की सप्लाई करके ठगी की घटना को अंजाम दिया गया ।3 लोगो को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने एक खाश बात ये बताई कि लाल चंदन के लिए अलग तरह की जलवायु होती है और साउथ इंडिया के कुछ खाश इलाको में ही लाल चंदन के लायक जलवायु है ओर उन्ही इलाको में इसकी खेती होती है इसलिए इस धंधे में इन्ही इलाको के लोगो की संलिप्ता रहती है।
बहरहाल ,एडिशन एसपी प्रतिभा पांडेय ने इस पूरे मामले को लेकर कुनकुरी थाना में प्रेस वार्ता बुलाकर प्रेस को पूरे मामले की जानकारी दी ।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए सबसे पहले उनके सम्भावित ठिकाना उड़ीसा के बरगढ़ टीम रवाना किया लेकिन जबतक पुलिस टीम बरगढ़ पहुंचती तबतक तीनो आरोपी आंध्र प्रदेश की ओर निकल चुके घे ।साइवर सेल की मदद से टीम आंध्र प्रदेश के पीलूर गाँव पहुंच गई और तीनो आरोपियों को पीलूर गाँव से गिरफ्तार किया गया ।तीसरे आरोपी का नाम वी ,व्यंकट रमन्ना बताया गया ।

