07-March-2022


Big breaking हार्डवेयर व्यापारी ने खुद तो फांसी लगा ली बच्चों को भी जहर दे दिया,सुसाईड नोट भी मिले,पढिये पूरी खबर



अम्बिकापुर मुनादी ।। अम्बिकापुर के एक हार्डवेयर व्यापारी ने खुद तो फाँसी लगाकर जान दे दी साथ ही साथ अपने दो मासूम बच्चों को भी जहर दे दिया ।जहर से जहाँ 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी वही बेटे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक फांसी लगाकर जान देने वाले हार्डवेयर व्यापारी का नाम सुदीप मिश्रा निवासी गांधीनगर बताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि घटना तब घटित हुई जब सुदीप मिश्रा की पत्नि घर मे नहीं थी ।

जब वह वापस लौटी तो देखी की घर का दरवाजा बंद है । जब उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला तो घर के अंदर का मंजर देखकर उनकी आँखें फटी की फटी रह गयी । उनके दोनों बेटे कमरे में बेसुध पड़े थे और सुदीप मिश्रा फांसी के फंदे पर झूल रहे थे ।

खबर है कि मृतक के पास से सुसाईड नोट भी मिले हैं ।बहरहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News