08-March-2022


Breaking jashpur लाखो रुपये लेकर भाग गया था ठेकेदार , इस जिले से हूई गिरफ्तारी , इस तरह से लाखों लेकर भागा था और …..पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।। जिले के दुलदुला थाना पूलिस मकान बनाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर फरार एक मकान बनाने के ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।ठेकेदार का नाम कुदुस अली बताया जा रहा है ।पूलिस द्वारा 6 मार्च को इस मामले कि रिपोर्ट दर्ज की गई थी और 7 मार्च को याने 24 घण्टे के भीतर पूलिस ने आरोपी ठेकेदार को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विशाल गुप्ता निवासी दुलदुला ने 06 मार्च को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीब 02 वर्ष पूर्व बंगाली ठेकेदार कुदूस अली अपने 20-25 लेबर लोगों के साथ ग्राम दुलदुला में आया था, गांव में ही किराये का मकान लेकर रहते थे और गांव में लोगों का मकान निर्माण कराने का काम करते थे।

https://munaadi.com/even-today-the-life-size-statue-of-self-judeo-is-standing-as-it-is-it-is-going-to-be-9-years-but-even-till-today-read-the-full-report-know-the-history-of-this-strong-leader-of-the/#.Yibk2E1igdY.whatsapp

कुदूस अली प्रार्थी विशाल गुप्ता से मकान निर्माण कराने के नाम से करीब रू. 1,96,000 /- एवं अन्य 07 लोगों से कुल रू. 14,00,000 /- (चौदह लाख रू.) लेकर ठगी किया और रकम मिलने के बाद आरोपी अपने लेबर सहित फरार हो गया, इन लोगों से रकम लेने के बाद इनका मकान निर्माण कार्य शुरू भी नहीं किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना दुलदुला में धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

https://munaadi.com/womens-day-special-this-nurse-became-an-example-of-service-whose-heart-of-life-is-to-shower-affection-on-children-read-the-full-news/#.YibQEecnBzk.whatsapp

प्रकरण की विवेचना एवं पतासाजी दौरान आरोपी अपना मोबाइल नंबर को बंद कर दिया था। सायबर सेल के सहयोग से उसका लोकेषन राजनांदगांव के मुंबई-कोलकाता नेशनल हाईवे स्थित महाराष्ट्र बार्डर पर मिला। जशपुर से राजनांदगांव की दूरी बहुत ज्यादा होने तथा आरोपी के भाग जाने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा राजनांदगांव पुलिस से संपर्क कर राजनांदगांव पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराकर आरोपी का फोटो को भेजा गया। जिस पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर आरोपी को कोहका के पास घेराबंदी कर हिरासत में लेकर जशपुर पुलिस को सूचना दिया गया, जिसके बाद आरोपी को थाना दुलदुला में लाया गया। आरोपी द्वारा उक्त ठगी का अपराध को घटित करना स्वीकार किया, ठगी की गई रकम को विभिन्न कार्य में खर्च करना बताया। प्रकरण के आरोपी कुदूस अली, उम्र 38 वर्ष निवासी मिर्ज़ापुर (पश्चिम बंगाल) को 06 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

https://munaadi.com/munaadi-exclusive-crores-of-fertilizers-missing-in-the-name-of-farmers-came-to-know-when-money-was-deducted-from-their-account-chief-minister-complains-about-the-matter/#.YibNTZtMCuE.whatsapp


प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक संतलाल आयाम, स.उ.नि. जीवनाथ गिरी, साइबर सेल जशपुर प्रभारी उपनिरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी तथा राजनादगांव जिला के थाना तुमडीबोड़ प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश मिश्रा एवं अन्य स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News