08-March-2022


Munaadi Breaking- सहारा इंडिया के सामने खड़े होकर प्रदर्शन, ग्राहकों ने कहा- सहारा इंडिया चोर है, सहारा के प्रबंधन ने बताया- सब कुछ अब…………. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।। सहारा इंडिया कंपनी के ग्राहकों ने अब सहारा इंडिया को घेरना शुरू कर दिया है। दरअसल सहारा इंडिया के ग्राहकों का कहना है कि मैच्योरिटी होने के बाद भी उन्हें उनका पैसा वापस नहीं दिया जा रहा है। कि महीनों तक टाल मटोल सहने के बाद मंगलवार को अंततः ग्राहकों ने सहारा कार्यालय पर धावा बोल दिया।

सहारा के ग्राहक करीब 12 बजे सहारा इंडिया के इतवारी बाजार स्थित कार्यालय पहुँचे और धरना दिया। उन्होंने सहारा इंडिया के गेट के सामने चोर है के नारे भी लगाए। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि सहारा ई दिया के अलावा यहां के मैनेजर अमृतलाल श्रीवास भी इसके लिए दोषी है। उन्हीने मैनेजर पर ही कंपनी को गुमराह करने का आरोप लगाया।

https://youtu.be/ElsUuHPw_nc

उधर कंपनी के प्रबंधक अमृतलाल श्रीवास ने कहा कि चूंकि मामला सेबी और सहारा विवाद का है और सुप्रीम कोर्ट में इज़की सुनवाई चल रहा है इसलिए ग्राहकों को पैसे देने में बिलंब हो रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News