08-March-2022


जशपुर में एक और' पुष्पा' ! लाल चन्दन का एक ओर मकड़जाल !! Watch video इस तरह हुआ एक और ……पढिये पूरी रिपोर्ट …….



जशपुर मुनादी ।। जिले के करडेगा थाना चौकी में आज फिर से लाल चंदन के ठगबाजो के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज की गई है।शिकायत करने वाले किसान दुलदुला क्षेत्र से है और इनकी संख्या 16 है। ए इलाके के ऐसे किसान हैं जिन्होंने बैंक और स्थानीय साहूकारों से कर्ज लेकर ठगबाजो को लाखों रुपये दे दिए । खाश बात यह है कि जिस ठगबाज के खिलाफ किसानों ने आज शिकायत दर्ज करवाई है उस ठगबाज को सोमबार को ही कुनकुरी थाने की पुलिस जेल भेज चुकी है । ठगबाज का नाम वेंकट रमन्ना है ।सोमबार को वेंकट रमन्ना सहित 3 लोगो को आंध्र प्रदेश के पीलूर गाँव से गिरफ्तार कर सभी को कुनकुरी थाना लाया गया और मीडिया के सामने इन्हें पेश किया गया था ।

करडेगा पुलिस चौकी में शिकायत करने वाले इन किसानों ने मुनादी डॉट कॉम से बात की और बताया कि पूरे दुलदुला क्षेत्र के सैंकड़ो किसान इनके द्वारा ठगी के शिकार हुए हैं और कर्ज के बोझ से दब गए हैं ।

Watch video :-

https://youtu.be/lIQtv02dunA
https://munaadi.com/even-today-the-life-size-statue-of-self-judeo-is-standing-as-it-is-it-is-going-to-be-9-years-but-even-till-today-read-the-full-report-know-the-history-of-this-strong-leader-of-the/#.Yibk2E1igdY.whatsapp

वैसे जशपुर पुलिस भी मानती है कि इनके द्वारा पूरे जिले में ठगी का जाल फैलाया गया था और कई लोग इनसे ठगे जा चुके है।जशपुर एसपी विजय अग्रवाल इस मामले को लेकर शुरू से काफी सख्त हैं और उन्होंने पूरी सख्ती के साथ इन आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे । एसपी के निर्देशन में एक पुलिस टीम बनाकर टीम को आंध्र प्रदेश रवाना किया गया था और जान जोखिम में डालकर यहाँ की पुलिस पीलूर पहुंच गई और वेंकट रमन्ना सहित 3 लोगो को गिरफ्तार कर लिया ।

https://munaadi.com/red-sandalwood-black-game-revealed/#.YiW9MTt8IZQ.whatsapp

एसपी विजय अग्रवाल का मानना है कि पीलूर जैसे कुछ कस्बो में अधिकांश लोग लाल चंदन के कारोबार से जुड़े है और इनके तार विदेशों से भी जुड़े है ।इन्ही इलाको में लाल चन्दन की खेती होती है और लाल चंदन इन्ही इलाको से पूरे देश और विदेशों में भी भेजा जाता है । पुलिस मानती है कि हाल ही में आई फ़िल्म "पुष्पा "लाल चंदन के इस काले खेल की कहानी है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News