08-March-2022


राजमहल में आमंत्रित किये गए मीसाबंदी आंदोलन के आंदोलनकारी , लिटिल जुदेव ने अपने दादा के जन्मदिन पर नाना के जमाने के आंदोलनकारियों से लिया आशीर्वाद और किया….पढिये रिपोर्ट ,जानिए मीसाबंदी के इतिहास से कैसे जुड़े है लिटिल जुदेव



जशपुर मुनादी।। भाजपा के पितृ पुरुष स्व दिलीप सिंह जूदेव के जन्म जयंती पर उनके पोते लिटिल जुदेव शौर्य प्रताप ने जशपुर राजमहल में मीसाबंदी में शामिल होने वाले क्रांतिकारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया । जशपुर क्षेत्र से मीसाबंदी में जेल गए क्रांतिकारियो और जो नहीं रहै उनके परिजनों को आज सम्मान पैलेस के दरबार मे आमंत्रित किया गया था और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शौर्य ने उन्हें शॉल ,श्रीफल और पवित्र पुस्तक रामायण देकर उनका सम्मान किया । सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने शौर्य के सिर पर हाथ ऱखकर आशीर्वाद दिया ।

शौर्य ने बताया कि उनके दादा स्व दिलीप सिंह जूदेव मीसाबंदी के दौरान जेल गए लोगो के काफी करीब थे और उनका हृदय से सम्मान करते थे इसलिए इन वीर लोगो को सम्मानित करने का आज के दिन से बेहतर दिन नही हो सकता ।

https://munaadi.com/neither-papers-nor-anything-businessmen-or-thieves-the-pickup-was-packed-full-the-deposit-capital-of-the-poor-if-the-police-arrested-it-read-the-full-news/

यह बताना जरूरी है कि शौर्य प्रताप का मीसाबंदी आंदोलन से गहरा ताल्लुक है क्योंकि इनकी माँ प्रियम्वदा सिंह जूदेव के दादा बसन्त नारायण सिंह की अगुवाई में पूरे बिहार के जनसंघ के बड़े बड़े नेता जेल गए थे ।उस वक़्त बसन्त नारायण सिंह बिहार जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष थे।उनके साथ जेल जाने वालों में से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी शामिल थे । यह भी बता दें शौर्य की नानी विजया राजे सिंह 1952 में राज्य सभा सांसद रहीं और लोकसभा क्षेत्र चतरा से 20 वर्षो तक सांसद रहे जबकि इनके नाना बसन्त नारायण सिंह झारखण्ड के हजारी बाग से लगातार 20 वर्षो तक लोकसभा सांसद रहे ।

https://munaadi.com/even-today-the-life-size-statue-of-self-judeo-is-standing-as-it-is-it-is-going-to-be-9-years-but-even-till-today-read-the-full-report-know-the-history-of-this-strong-leader-of-the/#.Yibk2E1igdY.whatsapp

मीसाबंदी आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के बाद शौर्य प्रताप कुनकुरी पहुँचे और उन्होंने अपने दादा स्व दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उंन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

https://munaadi.com/munaadi-breaking-demonstration-standing-in-front-of-sahara-india-customers-said-sahara-india-is-a-thief-saharas-management-told-everything-is-now-read-full/

आपको बता दें कि स्व दिलीप सिंह जूदेव के दो पोते हैं ।शौर्य प्रताप जुदेव भारतीय जनता युवा मोर्चा के जशपुर जिला उपाध्यक्ष है और यक्षवीर सिंह जूदेव अभी छोटे है ।













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News