बड़ी खबर जशपुर से आ रही है ।खबर है कि जशपुर के बड़े व्यापारी विनोद जैन के यहाँ इनकम टैक्स का छापा पड़ा है । इनकम टैक्स की टीम विनोद जैन के जशपुर स्थित निवास पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के मूताबिक न केवल विनोद जैन बल्कि उनके भाई मुकेश जैन और उंनसे जुड़े खाश खाश लोगो के घरों में भी इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी है और उन ठिकानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।अबतक के जाँच में क्या कुछ मिला है इसकी जानकारी फिलहाल नही मिल पा रही है ।
आपको बता दे कि विनोद जैन बड़े व्यापारी के साथ बड़े कॉन्ट्रक्टर भी है।विनोद जैन पूर्व मुख्य्मंत्री स्व अजीत जोगी के काफी करीबी रहे है और इनकी हैसियत एक बड़े कांग्रेसी नेता के रूप में भी रही है।
सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के मूताबिक विनोद जैन के तेलंगाना ,मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ दबिश दी है।

