20-March-2022


Munaadi Breaking- स्टेडियम के सामने सरेआम मारपीट, बदमाशों ने पुलिस के सामने युवक को डंडे, रॉड से पीटा, पीड़ित जान बचाने लगाता रहा गुहार लेकिन ………… देखिए Video



रायगढ़ मुनादी।। रविवार देर शाम बोईरदादर स्टेडियम के पास कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को बुरी तरह पीटा। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डंडों और रॉड से लागातर कुछ लोग एक युवक पर हमला कर रहे हैं। बीच बचाव करने आये एक व्यक्ति को भी पीटते हुए देखा गया है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मौके पर डायल 112 की टीम भी मौजूद थी। लेकिन पुलिस जवान असहाय होकर बदमाशों की गुंडागर्दी देखते रह गए। स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाश पूरी तैयारी करके आये थे। समाचार लिखे जाने तक किसी की पहचान नहीं हो पाई थी न यह पता चल पाया है कि यह मारपीट किन कारणों से हुई।

देखिए video -

https://youtu.be/qJbCv14ZYM8

इस मामले ने रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने मुनादी को बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है लेकिन इस संबंध में अभीतक कोई भी पक्ष थाना नहीं आया है। घायल का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है लेकिन गंभीर चोट नहीं है। इस मामले में कोई पक्ष पुलिस के पास आती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News