21-March-2022


3 बेटियों के बाप को थी बेटे की चाहत ,उठा लिया इतना बड़ा कदम , पूरे मामले का ऐसे हुआ खुलासा , पूलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कत ,पढिये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

रायपुर पूलिस ने उत्तराखंड के देहरदून से 2 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में हासिल की है। देहरादून से गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपियो ने 9 मार्च को एक बच्चे का अपहरण कर लिया था और बच्चे को उत्तराखंड फरार हो गए थे ।हांलाकि अपहरण की घटना में शामिल एक और आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है ।खाश बात यह है अपहृत बच्चे को भी आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है ।

जानकारी के मूताबिक गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपी उत्तराखंड के रहने हैं। एक का म
नाम सलीम अहमद (49) और दूसरे का नाम इरफान अहमद (40) हैं।दोनो आरोपियो का आपस मे जीजा साले का रिश्ता है।एक आरोपी शेर खान उर्फ ​​गुड्डू अबतक फरार है।वह रायपर का रहने वाला है।

बता दे कि आरोपियों ने 9 मार्च की रात को राजधानी के राजेंद्र नगर इलाके में बूढ़ी माई मंदिर के पास नाबालिग बच्चे सुभाष सोनवानी का अपहरण कर लिया था।आरोपी के चंगुल से मासूम बच्चे को भी सुरक्षित छुड़ा लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद इरफान अहमद ने पुलिस को बताया कि उसके बहनोई सलीम अहमद जिसकी तीन बेटियां है वहीं सलीम को एक बेटे की चाहत थी पर उसकी पत्नी तीन बच्चियों के जन्म के बाद गर्भ धारण करने में सक्षम नहीं थी। तब सलीम अहमद ने उन्हें एक लड़का लाकर देने के लिए 50,000 रुपये की पेशकश की तब पैसे के लालच में इरफान ने अपहरण की योजना बनाई थी।

इसके बाद, आरोपी इरफान और शेर खान ने राजधानी रायपुर से बच्चा चोरी करना तय किया और बच्चा चुराने के लिए रेकी शुरू कर दी फिर 9 मार्च की देर रात को मौका मिलते ही नाबालिग बच्चा जो अपने घरवालों के साथ एक झोपड़े में सो रहा था उसका अपहरण कर लिया और आरोपी इरफान सीधे देहरादून केवलिए निकल गया।
पुलिस ने उसके पास से पांच हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं वहीं इस अपहरण में शामिल तीसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है जो अपने परिवार सहित शहर से गायब हो गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News