21-March-2022


Breaking news बात इतनी सी थी और कर दिया खुद को आग के हवाले, पत्नि की मौत, पति भी बुरी तरह झुलसा ,पढिये पूरी खबर



राजनांदगांव मुनादी।।

खबर राजनांदगांव जिले की है। होली के दिन मायके जाने की बात पर पति पत्नि के बीच उपजे विवाद के बाद पत्नि को अग्नि स्नान कर लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतिका का नाम सरिता कल्लो बताया जा रहा है।

जानकारी के मूताबिक रामतराई गाँव के रहने वाले कौशल और उसकी पत्नि के बीच मायके जाने को लेकर विवाद हुआ।मृतिका होली के दिन मायके जाने की जिद्द कर रही थी लेकिन कौशल उसे मायके जाने देने को तैयार नहीं था ।इसी बात पर दोनो में झगड़ा शुरू हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि मृतिका आवेश में आकर खुद के उपर मिट्टी का तेल उड़ेल ली और खुद को आग के हवाले कर दिया ।

घर के कमरे से धुआं और आग की लपट को देख मृतिका का पति कमरे के अंदर गया और आग बुझाने की कोशिश करने लगा लेकिन तबतक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी है।आग बुझाने के दौरान पति भी आग की चपेट में आ गया ।उसे नजदीकी अस्पताल छुरिया में भर्ती कराया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News