21-March-2022


पुलिसवाले की पीट-पीटकर हत्या, झगड़ा छुड़ाने गया था ASI, अस्पताल में मौत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर



महासमुंद मुनादी।। दो लोगों का झगड़ा छुड़ाने गए ASI (सहायक उप निरीक्षक) की पांच लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घायल अवस्था में मृतक को अस्पताल ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। महासमुंद पुलिस ने ASI की हत्या करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों पर दंगा करने का भी मामला कायम किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में शेखर नामदेव और उनके दोनो बेटे सनी और ओजस्वी के अलावा दो सगे भाईयों अनिल और इंद्रराज सूर्यवंशी हैं। उनकी रविवार को ही ग्रिफ्तारी कि गयी है। वहीं मृतक पुलिस अधिकारी विकास शर्मा जिले के ही साइबर सेल में तैनात थे।

पुलिस ने घटना के एक चश्मदीद गवाह दुर्गेश कन्नौजे की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रविवार सुबह शहर के कोतवाली थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149 और 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने बताया कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास क्लबपारा इलाके में एएसआई शर्मा के घर के पास उस समय हुई जब सनी नामदेव और अनिल सूर्यवंशी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था।

तभी पुलिस अधिकारी शर्मा वहां पहुंचे और दोनो को शांत करने की कोशिश की तो उन दोनो ने शर्मा को ही पीटना शुरू कर दिया और मारपीट की घटना में बाद में नामदेव के भाई और पिता के अलावा सूर्यवंशी का एक और भाई भी शामिल हो गए। पांचों आरोपियों ने मिलकर को शर्मा को तबतक मारते रहे जबतक वो निढाल होकर जमीन पर नहीं गिर गए। मारपीट के बाद सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए वहीं एएसआई शर्मा को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार की सुबह उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News