रायगढ़ मुनादी।। शहर से 8 किमी दूर चुनचुना गांव में रविवार की शाम एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें गांव के महिलाओं और पुरुषों को माहवारी स्वच्छता के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में सभी ग्रामीणों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से MHM के नोडल अधिकारी मोनिका इजारदार को भी आमंत्रित किया गया था।
चुनचुना गांव में रह रही गांधी फेलो अंकिता शर्मा ने बताया कि गांव के महिलाओं से माहवारी स्वच्छता के बारे में जब बात करना चाही तो उन्होंने शुरुआत में इस विषय पर बात भी नहीं करना चाहती थी लेकिन धीरे-धीरे समझाए जाने पर उन्होंने न सिर्फ इस विषय पर बात करना शुरू कर दिया बल्कि आज वे गांव के चौपाल पर नुक्कड़ नाटक भी करने को तैयार हो गई हैं।
इस कार्यक्रम में बात करते हुए MHM के नोडल मोनिका इजारदार ने कहा कि इस संबंध में महिला के साथ पुरुषों को भी बताया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में फैले तमाम भ्रांतियों को भी दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने अंकिता शर्मा के प्रयासों की सराहना भी की।


