जशपुर मुनादी ।। खबर जिले के सोनकयारी पुलिस चौकी इलाके से आ रही है। टांगी से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी गई है।मृतक का नाम संदीप उर्फ पांडु बताया जा रहा है । पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।आरोपी का नाम रंजीत है। दोनों सोनकयारी चौकी क्षेत्र के गीधा गाँव के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक आरोपी और मृतक दोनो आपस मे ममेरे भाई है।आरोपी मृतक को बार बार घर वार छोड़कर गाँव से भाग जाने का दबाव बनाता था।
बीती रात मृतक आरोपो के घर से गुजर रहा था तभी आरोपी रंजीत उसे वापस उसके मूल गाँव फूलझर वापस भेजने की बात को लेकर झगड़ा करने लगा।झगड़ा के बीच मे ही आरोपी ने पास में रखे कुल्हाड़ी को उठाकर उसपर हमला करने दौड़ा।

मृतक भागने लगा लेकिन भागते भागते आरोपी ने मृतक के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया हमले में मृतक जमीन पर गिर गया ।
जमीन पर गिरते ही आरोपी ने फिर से मृतक के उपर टांगी से हमला कर दिया । आखिरकार उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी रंजीत को जेल भेजा जा रहा है।

